DC हेमराज बैरवा ने भवारना में किया प्लास्टिक कचरा प्रवंधन इकाई का शुभारंभ

by
भवारना, 15 दिसंबर:- उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने सोमवार को प्लास्टिक कचरा प्रवंधन इकाई भवारना का विधिवत शुभारंभ किया गया।  शुभारंभ अवसर पर एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती और सहायक आयुक्त एवं विकास खंड अधिकारी भवारना चन्द्र प्रकाश भी उपस्थित रहे।
इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि जिला के विकासखंडों में उचित प्लास्टिक कचरा प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए प्लास्टिक कचरा प्रबंधन इकाइयां स्थापित की जा रही है ताकि प्लास्टिक कचरे का उचित निष्पादन किया जा सके। उन्होंने शुभारंभ के उपरांत यह भी निर्देश दिए कि प्लास्टिक कचरा प्रबंधन इकाई का सदुपयोग कर विकासखंड की ग्राम पंचायत से उत्पन्न होने वाले कचरे का निष्पादन निरन्तरता के साथ किया जाए। उन्होंने खंड विकास अधिकारी भवारना और उनकी समस्त टीम को एक माह के भीतर प्रबंधन इकाई निर्माण कार्य पूर्ण करने पर बधाई भी दी। साथ ही उन्होंने विकासखंड भवारना के अंतर्गत कार्यरत सभी कर्मचारियों को तय सीमा के भीतर विभागीय कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
बैरवा ने कहा कि कचरे को घर-घर से उठाने तथा निपटाने के लिए एन. डी. आर फ़र्म को वेंडर बनाया गया है जिसने अपना कार्य शुरू कर दिया है l उन्होंने कहा कि पंचायतों के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों की कार्य कुशलता को और बेहतर बनाने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
सहायक आयुक्त एवं विकास खंड अधिकारी भवारना चन्द्र प्रकाश ने इस दौरान जानकारी देते हुए कहा कि इस विकास खंड को छ: जोन में बांटा गया है तथा सप्ताह में तय दिन के हिसाब से लोगों के घर से प्लास्टिक कचरा को सुचारु रूप से उठाकर साईंटिफ़िक तरीके से प्लास्टिक कचरा प्रवंधन इकाई भवारना में इसका निपटान करेगी ।
चन्द्र प्रकाश ने कहा कि इस खंड में 31 हॉट स्पॉट चिन्हित करके उनको साफ कर दिया गया है तथा ऐसे स्थानों पर चेतावनी बोर्ड भी लगा दिये गए हैं ताकि भविष्य में ये स्थान पुन: गंदगी के ढेर में तबदील न हों l इसके अतिरिक्त ऐसे स्थानों पर कैमरे लगाने के भी पंचायतों को आदेश दिये गए है l
इस अवसर पर विकास खंड भवारना के पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक तथा खंड स्तर पर कार्यरत कर्मचारी व अधिकारी तथा जिला समन्वयक एस.बी. एम. उपस्थित थे l
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी : 10 घंटे में दबोचे लूटपाट के आरोपी सेक्टर-39 थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 4 एफआईआर के आरोपी गिरफ्तार

रातभर चली पुलिस की मुहिम सफल, लूट की वारदातों में शामिल दो युवक गिरफ्तार पुनीत महाजन। चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस ने शहर में असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महज 10 घंटे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस आज कुल्लू स्थित ढालपुर मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया : सुंदर सिंह ठाकुर ने इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली

कुल्लू 26 जनवरी :  पुलिस के उप निरीक्षक रूपलाल ने भव्य परेड़ का नेतृत्व किया। भव्य मार्चपास्ट में जिला पुलिस पुरुष व महिला , भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, गृह रक्षा, एनसीसी आर्मी व...
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम ने परिवार सर्वे के तहत पंजीकरण व संशोधन की सुविधा शुरू

जिन परिवारों को नहीं हुआं पंजीकरण वह 31 मार्च तक करा सकते है बीबीएन, 26 मार्च (तारा) : नगर निगम बद्दी क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले सभी स्थानीय नागरिकों के लिए परिवार सर्वे के तहत...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

स्टडी वीज़ा पर पति-पत्नी और परिवार के साथ कनाडा जाने का सुनहरा मौका: कंवर अरोड़ा

नवांशहर।  कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर कंवर अरोड़ा ने कहा कि पति-पत्नी और बच्चों के साथ कनाडा जाने का सुनहरा मौका है। जिन स्टूडेंट्स ने अपनी डिग्री पूरी कर ली है लेकिन 10...
Translate »
error: Content is protected !!