DC ने ओल्ड एज होम में बुजुर्गों के साथ मनाई दीवाली : एन.आर.आई राकेश चोपड़ा व समृद्धि थापर के सहयोग से बुजुर्गों को भेंट किए गए उपहार

by

होशियारपुर, 10 नवंबर: जिला रैडक्रास सोसायटी की ओर से ओल्ड एज होम राम कालोनी कैंप में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की ओर से में बुजुर्गों के साथ दीवाली का त्यौहार मनाया गया। इस दौरान एन.आर.आई राकेश चोपड़ा निवासी देव नगर बहादुरपुर व उनकी बहन समृद्धि थापर की ओर से बुजुर्गों को दीवाली के उपलक्ष्य पर उपहार भेंट किए गए। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला रैड क्रास सोसायटी की ओर से समय-समय पर जन कल्याण के कार्यों में बहुमूल्य योगदान दिया जा रहा है, जिसमें दानी सज्जन अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एन.आर.आई राकेश चोपड़ा व समृद्धि थापर की ओर से बुजुर्गों को सोने के लिए गद्दे, रजाईयां, कंबल, कुर्सियां, टेबल व हिटिंग पैड मुहैया करवाए गए।
कोमल मित्तल ने आम जनता, दानी सज्जनों व स्वंय सेवी संस्थाओं को अपील की कि वे जिला रैड क्रास सोसायटी की ओर से चलाए जा रहे समाज कल्याण के कार्यों में बढ़ चढ़ कर अपना योगदान दें ताकि मानवता की सेवा में जिला रैड क्रास सोसायटी की ओर से बहुमूल्य योगदान डाला जा सके।
सचिव जिला रैडक्रास सोसायटी मंगेश सूद ने बताया कि उक्त एन.आर.आई परिवार की ओर से जिले में आई बाढ़ के समय भी राहत सामग्रू मुहैया करवाई गई थी। एन.आर.आई राकेश चोपड़ा व उनके परिवार की ओर से ओल्ड एज होम में बुजुर्गों के साथ दीवाली मनाते हुए खुशी महसूस की गई व भरोसा दिलाया गया कि वे भविष्य में जिला रैडक्रास सोसायटी की ओर से चलाए जा रहे प्रोजैक्टों में बढ़ चढ़ कर अपना योगदान देंगे।
इस मौके पर राजेश्वर दयाल बब्बी, सुपरीडेंट नरेश कुमार, राजीव बजाज, कुमकुम सूद, कर्मजीत आहलूवालिया, स्नेह जैन, सर्बजीत, गुरप्रीत कौर, दीपिका, कैरियर काउंसलर आदित्य राणा, वरिंदर वैद के अलावा जिला रैड क्रास सोसायी के स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

समय से पहले पंजाब पहुंचा मानसून, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ : पंजाब राज्य में इस बार मानसून ने समय से पहले दस्तक दी है। रविवार को मानसून ने पठानकोट के रास्ते राज्य में प्रवेश किया, जिससे मौसम में अचानक बदलाव देखा गया। मानसून...
article-image
पंजाब

बाबा गरीब दास जी और स्वामी गंगा नंद जी के वार्षिक अवतरण दिवस पर आयोजित समारोह में शामिल हुए सांसद मनीष तिवारी

आपसी भाईचारे को कायम रखने और समाज की तरक्की के लिए मिलकर काम करने का दिया संदेश बलाचौर, 5 मई: श्री सतलोक धाम रत्तेवाल में गद्दी नशीन स्वामी कृष्ण नंद के नेतृत्व में भूरीवाले...
article-image
पंजाब

रेलवे ट्रैक पर मिला आप MLA दलबीर के पिता का शव

अमृतसर : अमृतसर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बाबा बकाला के सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के विधायक दलबीर सिंह टौंग के पिता का शव रविवार सुबह रेलवे ट्रेक पर मिला। शव...
article-image
पंजाब

अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत

गढ़शंकर (होशियारपुर)।  गांव पंजौड़ा स्थित गुरुद्वारा नेकी साहिब और अलावलपुर के बिस्त दोआब नहर पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक प्रवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की...
Translate »
error: Content is protected !!