DC ने रैंसरी में किया जिला स्तरीय संगठन कार्य भवन का शुभारंभ

by

ऊना, 8 नवम्बर – स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आजीविका वर्धन हेतू राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्राम पंचायत रैंसरी में बनाए गए जिला स्तरीय संगठन कार्य भवन(स्थल) का शुभारंभ उपायुक्त राघव शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान पीओ डीआरडीए शैफाली शर्मा, खंड विकास अधिकारी केएल वर्मा, डीपीएम ज्योति शर्मा, समस्त विकास खंडो से एलएसइओ, एलवीडीसी, ग्राम पंचायत प्रधान बलविन्दर कौर, उप प्रधान दलजीत सहित अन्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि इस जिला स्तरीय संगठन कार्य भवन के माध्यम से जिला की स्वयं सहायता समूहों द्वारा विभिन्न प्रकार के उत्पाद जैसे आचार, मुरब्बा, जैम, चटनी, पापड़, बड़िया, सेपू बड़ी, मसाला बड़ी, हल्दी, शहद, मिठाईयां सहित बांस से बने सजावटी उत्पाद भी तैयार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ये सभी उत्पाद सोमभद्रा ब्रांड के नाम से पंजीकृत हैं। उपायुक्त ने कहा कि सभी महिलाओं को एक छत के नीचे काम करने और अपना तैयार किए गए उत्पादों को बिक्री हेतू एक उपयुक्त स्थल मिला है। इससे स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अपनी आर्थिक मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।
इसके अतिरिक्त राघव शर्मा ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को वर्ष 2021 में सोमभद्रा ब्रांड के नाम से जोड़ा गया था जिसमें 31 महिलाएं शामिल थी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में अलग-अलग गांवों की महिलाओं के स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर विभिन्न समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को बेच कर अब तक लगभग 17 लाख रूपये की इंनकम अर्जित की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राशन डिपुओं में अब सस्ता साबुन और हेयर आयल भी खरीद सकेंगे

शिमला  :  हिमाचल प्रदेश की उचित मूल्य की दुकानों पर फरवरी से हेयर आयल और नहाने वाला साबुन सस्ती दरों पर मिलना शुरू हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश सिविल सप्लाई काॅर्पोरेशन लिमिटेड ने पहली बार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी के पेंशनर्स क्यों है सड़कों पर, कब सुनी जाएगी उनकी मांगे : जयराम ठाकुर

पीएम धन धान्य और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन किसानों और देश की तस्वीर बदल देगा देश के कृषि उत्पादन में सुधार के लिए मोदी सरकार करेगी 35000 करोड़ का खर्च एएम नाथ। शिमला :  शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

22 को अंब व 23 अगस्त को बंगाणा में होंगे कार्यक्रम, अनुराग होंगे मुख्यतिथिः डीसी

प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम के तहत होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों पर की बैठक ऊना: 17 अगस्तः जिला ऊना में प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले दो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराह में चरस की खेप सहित धरा तस्कर : भीड़ ने पुलिस पर कर दिया हमला

पंचायत प्रधान सहित 30 लोगों पर केस दर्ज एएम नाथ। चम्बा : जिला चम्बा पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) ने नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीसा क्षेत्र...
Translate »
error: Content is protected !!