DC प्रियंका वर्मा ने गांव तलांगना (घण्डूरी) में घटित हुई आगजनी की घटना स्थल का किया निरीक्षण

by
नाहन, 15 जनवरी। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज जिला सिरमौर के तहसील नौहराधार के अंतर्गत गांव तलांगना (घण्डूरी) में घटित हुई आगजनी की घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा पीड़ित परिवार के सदस्यों के साथ संवेदना प्रकट की और घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।May be an image of one or more people and text
उन्होंने बताया कि इस हादसे में आग लगने से चार आवासीय मकान पूर्णतः जल गए है जिसमें कुल 7 लोग प्रभावित हुए, जिनमें से 6 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई तथा एक घायल व्यक्ति उपचाराधीन है।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को 25 हजार प्रति व्यक्ति की तत्कालिक राहत राशि प्रदान की गई है।
उन्होंने बताया कि नरेश कुमार पुत्र दूर्गा राम निवासी गांव व डा0 टपरोली तह0 नौहराधार जिला सिरमौर उम्र 50 साल, तृप्ता देवी पत्नि नरेश कुमार निवासी गांव व डा0 टपरोली तह0 नौहराधार जिला सिरमौर उम्र 44 साल, कविता पत्नि लोकेन्द्र निवासी गांव कुमड़ा डा0 जिकनी पुल तह0 नेरवा जिला शिमला उम्र 36 साल, कृतिका पुत्री लोकेन्द्र निवासी गांव विजर ड़ा0 देवत तह0 नेरवा जिला शिमला उम्र 13 साल, सारिका पुत्री लोकेन्द्र निवासी गांव विजर ड़ा0 देवत तह0 नेरवा जिला शिमला उम्र 13 साल, कार्तिक पुत्र लोकेन्द्र निवासी गांव विजर ड़ा0 देवत तह0 नेरवा जिला शिमला उम्र 03 साल की जलकर मौत हो गई है व लोकेन्दर पुत्र जोगेन्दर सिंह निवासी गांव विजर ड़ा0 देवत तह0 नेरवा जिला शिमला उम्र 42 साल इस आगजनी में घायल हुआ है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वां फेडरेशन के मसाला प्रसंस्करण संयंत्र का किया वीरेंद्र कंवर ने निरीक्षण

वीरेंद्र कंवर व प्रो. राम कुमार ने परिसर में किया पौधारोपण ऊना – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज स्वां वुमन फेडरेशन के बढ़ेडा स्थित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए किया जा रहे अहम बदलाव : आर.एस. बाली

पंडित राघवानंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में रहे मुख्य अतिथि एएम नाथ। नगरोटा, 29 नवंबर। स्कूल मंच से बच्चों को मिलता है आत्मविश्वास और भविष्य की दिशा निर्धारित करने में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनवाड़ी वर्करों को दिया जा रहा ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ का प्रशिक्षण

एएम नाथ। भोरंज 29 दिसंबर : शिशुओं की पढ़ाई के साथ-साथ उनका सही पोषण सुनिश्चित करने तथा इसके बारे में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जागरुक एवं प्रशिक्षित करने के लिए भोरंज में महिला एवं बाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमकेयर योजना” निजी अस्पतालों में बंद, “सरकारी कर्मचारी और रिटायरी” को अब सेवाएं तुरंत “बंद”

एएम नाथ। शिमला :  पूर्व जयराम सरकार द्वारा शुरू की गई “हिमकेयर योजना” में गड़बड़ियों को देखते हुए सुक्खू सरकार ने योजना में बड़ा बदलाव किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार हिमकेर योजना को...
Translate »
error: Content is protected !!