DC ऊना ने किया पंडोगा में गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र भवन का उद्घाटन

by

ऊना, 5 जनवरी – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने पंडोगा में लगभग चार लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र में अध्यापन तथा अन्य संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संचालक स्वयंसेवी संस्था शिक्षा सुधार समिति के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ऊना ने जानकारी दी की वर्तमान में जिला प्रशासन ऊना द्वारा झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले प्रवासी मजदूरों के बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के मकसद से 36 गैरवासीय प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से संचालित इन केंद्रों में विभिन्न आयु वर्ग के लगभग 1,800 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सभी केंद्रों में उच्च शिक्षित अध्यापक शिक्षा प्रदान कर रहे हैं तथा सभी बच्चों को मिड डे मील भी प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने शिक्षा सुधार समिति के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्रो में शिक्षा संबंधी गुणवत्ता के साथ-साथ इन संस्थानों में स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखें ताकि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण में इन बच्चों को बेहतरीन शिक्षा प्रदान की जा सके। उपायुक्त ऊना ने प्रवासी बच्चों की शिक्षा में योगदान के लिए शिक्षा सुधार समिति के प्रयासों की सराहना की तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर स्वयंसेवी संस्था शिक्षा सुधार समिति के महासचिव सुच्चा सिंह कंग ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा क्षेत्र में जिला प्रशासन के सहयोग से 10 गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र संचालित किया जा रहे हैं जिनमें बिजली, पानी, फर्नीचर तथा चार दीवारी इत्यादि का खर्चा संस्था द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों को उनकी आयु व योग्यता अनुसार लेवल एक दो व तीन में प्रवेश दिया जाता है तथा उसी के अनुसार अध्यापन किया जाता है। उन्होंने बताया कि स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जिला प्रशासन ऊना इस दिशा में बेहतरीन कार्य कर रहा है तथा प्रदेश भर में इस प्रकार से शिक्षा ग्रहण कर रहे तकरीबन 3600 बच्चों में से लगभग 1800 बच्चों को जिला ऊना में शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों के संचालन में जिला प्रशासन ऊना व स्वंयसेवी संस्थाओं के अलावा क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा का विशेष योगदान है जिनके निरंतर सहयोग में मार्गदर्शन में प्रवासी बच्चों में शिक्षा की अलख जगाने के इस पुनीत कार्य को किया जा रहा है। कार्यक्रम में रणजीत सिंह राणा, सुच्चा सिंह कंग तथा गुलविंदर गोल्डी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में केंद्र में अध्यनरत बच्चों ने स्वागत गीत सहित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, शिक्षा सुधार समिति के महासचिव सुच्चा सिंह कंग, ग्राम पंचायत पंडोगा के प्रधान गुलविंदर सिंह गोल्डी, जगत राम शास्त्री, अवधेश यादव, के जे भारद्वाज, सूरज पाठक तथा वेद प्रकाश भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माता चिंतपूर्णी दरबार में चढ़ा तीन दिनों में 25 लाख 98 हजार चढ़ावा

चिंतपूर्णी। हिमाचल के ऊना स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में रोजाना हजारों श्रद्धालु नतमस्तक होते हैं। गर्मियों के मौसम में श्रद्धालुओं की तादाद ज्यादा होती है, जबकि सर्दियों में श्रद्धालुओं की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रियंका गांधी से सीखिए…..अमित शाह ने संसद में बर्ताव को लेकर राहुल गांधी को दी नसीहत

नई दिल्ली : संसद में राहुल गांधी की स्पीच पर अमित शाह ने कहा कि यह आपकी जिम्मेदारी है कि इस सदन की गरिमा को पूरी दुनिया में बनाए रखें. जिस तरह की भाषा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियां तेज, मंत्री ने मैदान में किया निरीक्षण

एएम नाथ। मंडी : राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत नेगी ने आज पड्डल मैदान में आयोजित किए जा रहे आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियों का मौके पर जायजा लिया और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली बोर्ड में हुए 60 करोड़ रुपये के घोटाले का जवाब दें सीएम : जयराम ठाकुर

एएम नाथ।  नालागढ़ :   भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर के प्रचार अभियान में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के घोटाले सामने आने शुरू हो गए हैं। हर दिन नए नए...
Translate »
error: Content is protected !!