DC जतिन लाल ने सौर ऊर्जा संयंत्र पेखूबेला का निरीक्षण किया

by
ऊना, 3 फरवरी – ऊना विधानसभा क्षेत्र के पेखुबेला में हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा 220 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन सौर ऊर्जा संयंत्र साईट का उपायुक्त जतिन लाल ने शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माणाधीन 32 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सौर ऊर्जा संयंत्र को कॉपोरेट की सामाजिक जिम्मेदारी(सीएसआर)के तहत बेहतर कार्य करें। उन्होंने कहा कि साईट के साथ खाली जमीन को पर्यटन की दृष्टि से एक बेहतर गंतव्य के रूप में विकसित किया जाना चाहित ताकि सौर ऊर्जा संयंत्र को देखने आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सके ताकि टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि साईट को टूरिज्म के दृष्टिगत विकसित करने के लिए प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग दिया जाएगा।
इंडियन ऑयल प्लांट की कार्य प्रणाली भी जानी
इसके उपरांत उपायुक्त जतिन लाल ने पेखूबेला स्थित इंडियन ऑयल प्लांट का दौरा भी किया। इस दौरान उन्होंने प्लांट की कार्य प्रणाली व प्लांट के कंट्रोल रूम बारे जानकारी हासिल की।
उपायुक्त ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
उपायुक्त ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंधियों के रहने, कारागार रसोईघर सहित कारागार की अन्य व्यवस्थाओं को भी जांचा। उपायुक्त ने बताया कि जिला कारागार में बंधियों के वैरगों में मनोरंजन के लिए टीवी व खाने-पीने के लिए कैंटीन की सुविधा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त एमबीबीएस डॉ द्वारा नियमित रूप से बंधियों के स्वास्थ्य की जांचा भी की जाती है तथा उनकी शारीरिक फिटनस के लिए बालीवाल व बैडमिंटन खेलने की सुविधा के साथ-साथ ऑपर ऐयर जिम की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने जिला कारागार अधीक्षक को कारागार में बंधियों के लिए दो कार्य चिन्हित करने के लिए कहा ताकि बंधियों को उस कार्यों हेतू प्रशिक्षित किया जा सके।
इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला कारागार में चल रहे मुरम्मत कार्यों का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

छात्रों के लिए फायदेमंद होगा वीज़ा संडे, लोगों की सुविधा के लिए कल रविवार को खुलेगा कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट नवांशहर कार्यालय: कंवर अरोड़ा

चंडीगढ़।  कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर कंवर अरोड़ा ने बताया कि विदेश जाने के इच्छुक कई लोगों की मांग थी कि कई बार उन्हें सोमवार से शनिवार तक कार्यालय आने का समय नहीं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्टैज कैरिज बस रूटों के लिए 30 जून तक ऑनलाइन करें आवेदन

एएम नाथ। चम्बा :  क्षेत्र परिवहन अधिकारी राम प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन विभाग हिमाचल प्रदेश के द्वारा चिन्हित किये गए मार्गों पर स्टेज कैरिज वाहनों के संचालन के लिए इच्छुक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश मेें आज से झमाझम बारिश , तीन दिन चलेगा दौर : मौसम विभाग ने जारी किया बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट

एएम नाथ। शिमला : मौसम विभाग ने आगामी 72 घंटे के दौरान मौसम के बड़े बदलाव की संभावना जताई है। हिमालयी क्षेत्रों में गुरुवार देर रात से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोगों की समस्याओं के निदान के लिए नगर निगम लगाएगा समाधान शिविर

वार्ड एक, दो व तीन में 6 मार्च को नगर निगम हाल में लगेगा शिविर बी बी एन, 5 मार्च (तारा) : नगर निगम की ओर से निगम के सभी 15 वार्डों में लोगों...
Translate »
error: Content is protected !!