DC ने मदद के इच्छुक जिले के क्लबों को तीन वर्षों की प्रगति रिपोर्ट जमा करवाने के दिए निर्देश :युवक सेवाएं क्लबों की पंजाब सरकार करेगी सहायता: कोमल मित्तल

by

सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं विभाग को 16 नवंबर तक क्लब जमा करवाए विस्तृत रिपोर्ट
– जिला स्तरीय कमेटी करेगी क्लबों के कार्यों का मूल्यांकन
होशियारपुर, 06 नवंबर:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से युवक सेवाएं विभाग के साथ एफिलेटिड यूथ क्लबों को प्रोत्साहन के लिए मदद दी जानी है। उन्होंने कहा कि मदद के लिए इच्छुक जिले में विभाग से संबंधित एक्टिव यूथ क्लब अपने तीन वर्षों की प्रगति रिपोर्ट 16 नवंबर तक कार्यालय सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं विभाग होशियारपुर(इंडोर स्टेडियम, सिविल लाइन्ज) को सौंपे। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से गठित जिला स्तरीय कमेटी इन क्लबों के कार्यों का मूल्यांकन कर आगे की कार्यवाही अमल में लाएगी। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं विभाग होशियारपुर प्रीत कोहली के मोबाइल नंबर 98158-81016 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि युवक सेवाएं क्लबों की ओर से गांव व वार्ड स्तर पर सामाजिक गतिविधियां करवाई जाती है, जिनमें गांव व वार्ड में स्वच्छता अभियान, रक्तदान कैंप, सरकार के अलग-अलग जागरुकता अभियान व रचनात्मक कार्य, खेल गतिविधियां व अलग-अलग तरह के कैंपों में उनकी भागीदारी शामिल है। उन्होंने युवक सेवाएं विभाग से एफिलेटिड यूथ क्लबों को आह्वान किया है कि वे अपने तीन वर्षों की विस्तृत रिपोर्ट जमा करवाएं ताकि सरकार के प्राप्त होने वाली मदद उन्हें जल्द से जल्द मुहैया करवाई जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

तिवारी ने राधा स्वामी बाबा जी का आशीर्वाद लिया 

चंडीगढ़, 9 मई: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने आज राधा स्वामी डेरा ब्यास के पूजनीय बाबा जी का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर अपनी...
article-image
पंजाब

शादी में जश्न के दौरान सरपंच के पति को लगी गोली,मौत : फिर भी फायरिंग करता रहा शख्स, 

गोराया : पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई है। शादी में जश्न के दौरान फायरिंग हुई। गोली लगने से सरपंच का पति डीजे फ्लोर पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

MLA सुधीर शर्मा को फोन पर दी जान से मारने की धमकी

एएम नाथ। शिमला, 24 फरवरी : हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार सुधीर शर्मा के पर्सनल स्टाफ को 2...
Translate »
error: Content is protected !!