तिवारी ने राधा स्वामी बाबा जी का आशीर्वाद लिया 

by
चंडीगढ़, 9 मई: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने आज राधा स्वामी डेरा ब्यास के पूजनीय बाबा जी का आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर अपनी बेटी इनिका के साथ तिवारी ने सुबह डेरा ब्यास में बाबा जी से मुलाकात की और उनका मार्गदर्शन व आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुलाकात के बाद, तिवारी ने कहा कि जब भी उन्हें बाबा जी के पास जाकर अपनी श्रद्धा प्रकट करने का मौका मिलता है, वह यहां पहुंच जाते हैं और यह हमेशा आध्यात्मिक रूप से बेहतरीन यात्रा रही है। उन्होंने कहा कि बाबा जी की दिव्य उपस्थिति में व्यक्ति हमेशा आध्यात्मिक रूप से खुद को आश्वस्त महसूस करता है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा बाबा जी का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचते रहते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोबाइल शॉप पर फायरिंग : लूट की कोशिश नाकाम, लोगों के विरोध के बाद बाइक छोड़कर भागे बदमाश

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना स्थित माधोपुरी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक मोबाइल शॉप को अपना निशाना बनाया। हालांकि, स्थानीय लोगों की बहादुरी और जवाबी...
article-image
पंजाब

पंजाब का अग्निवीर जवान कुपवाड़ा में शहीद : दो साल पहले हुआ था सेना में भर्ती…आखिरी बार मां से हुई थी बात

मानसा  :  मानसा का अग्निवीर जवान जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गया. अकलिया गांव के 24 वर्षीय लवप्रीत की पार्थिव देह आज पैतृक गांव पहुंचेगी. वह दो भाइयों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आरोपी पति के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो में एफआईआर दर्ज : 15 साल की लड़की से की शादी : फिर बनाया दिया था गर्भवती

एएम नाथ : शिमला l  शिमला के ढली थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म और बाल विवाह का मामला सामने आया है। आरोपी ने 15 साल की किशोरी से विवाह किया। इसके...
article-image
पंजाब

होशियारपुर के ब्रह्म शंकर (जिम्पा) बनेंगे भगवंत मान मंत्रिमंडल में केबनिट मंत्री

होशियारपुर। – पंजाब का कैबिनेट विस्तार समारोह कल (19 मार्च) सुबह 11 बजे चंडीगढ़ में होगा। इसके साथ ही कैबिनेट की पहली बैठक भी कल दोपहर 12.30 बजे होगी। 10 विधायक पंजाब के कैबिनेट...
Translate »
error: Content is protected !!