हिम गौरव आई टी आई में नए सत्र के लिए दाखिला पंजीकरण शुरू- संस्थान में किसी भी प्रकार का कोई फर्जी दाखिला नहीं किया जाता ऐसे फर्जी दाखिले की इच्छा रखने वाले छात्र दाखिले हेतु सम्पर्क न करें : अन्नया जोशी

by

 ऊना  :  हिमाचल सरकार व भारत सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत संचलित हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ में नए सत्र के लिए दाखिला पंजीकरण शुरू  हो गया है जो कि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर भरे जा रहे हैं यह जानकारी देते हुए आई टी आई के प्रिंसीपल ई. अन्नया जोशी ने वताया कि संस्थान में इस सत्र के लिए विभिन्न कोर्स इलैक्ट्रोनिक्स मकैनिक,  इलैक्ट्रीशियन, फिटर, वैल्डर, पलम्वर , मकैनिक डीजल  में दाखिला पंजीकरण शुरू हो गया है। जिसमें एक वर्षीय कोर्स मकैनिक डीजल में दसवीं पास के साथ साथ हिसाव व सांईस विषय में पास होना अनिवार्य है जबकि पलम्वर व वैल्डर की योग्यता आठवीं पास या दसवीं फेल है । उन्होने कहा कि संस्थान में किसी भी प्रकार का कोई फर्जी दाखिला नहीं किया जाता ऐसे फर्जी दाखिले की इच्छा रखने वाले छात्र दाखिले हेतु सम्पर्क न करें अथवा न ही आंए। संस्थान में दाखिला लेने वाले छात्र को हिमाचल सरकार व भारत सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार 80 प्रतिशत हाजरी अनिवार्य है हाजरी पूरी न होने की सूरत में छात्र की अपनी जिम्मेवारी होगी।

जोशी ने वताया कि हमारे संस्थान में दाखिला लेने वाले छात्रों को हिमाचल सरकार की तरफ से 1000 रूप्या प्रतिमाह कौशल विकास भत्ते के रूप में दिया जाएगा। कौशल विकास भत्ता सरकार हिमाचल से सम्बन्ध रखने वाले छात्र को ही देगी। उन्होने यह भी वताया कि संस्थान द्वारा सभी पास हो चुके छात्रों को मल्टीनैशनल ए सरकारी व गैर सरकारी अच्छी कम्पनियों में अप्रिटिंगशिप व नौकरी भी दिलवाई जाती है। प्रधानाचार्य ने कहा कि जो छात्र वैल्डर व पलम्बर में दाखिला लेना चाहता है उन छात्रों को 15 प्रतिशत दाखिला फीस में छूट दी जाएगी तथा इलैक्ट्रोनिक्स मकैनिक में गरीव परिवार से सम्बन्ध रखने वाले छात्रों को 10 प्रतिशत दाखिला फीस में छूट देने का मनैजमैन्ट कमेटी ने फैसला लिया है। इस मौके पर प्रबन्धक रणवीर सिंह, ग्र्प अनुदेशक मुकेश कुमार, अनुदेशक नवीन, तरूण, सौरभ, राजीव, जसवन्त, सुशान्त , मनोज, सुनील, मुकुल व मैडम ममता तथा मैडम तनू उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डॉक्टर मोहम्मद जमील बाली ने बेटी आसिफा के जन्मदिवस पर दी धर्म निरपेक्षता की मिसाल : पूर्व सांसद खन्ना ने आसिफा के जन्मदिवस पर ब्रह्मभोज करवाने को धर्मनिरपेक्षता की बताया मिसाल

होशियारपुर 20 अक्टूबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने भाजपा नेता डा. मोहम्मद जमील बाली की बेटी आसिफा के जन्मदिवस पर ब्रह्मभोज करवाने को धर्मनिरपेक्षता की मिसाल बताते हुए उन्हें...
article-image
पंजाब

गांव खरड़ अछरवाल में 9.49 करोड़ से बनने वाली लिंक रोड का किया शिलान्यास

माहिलपुर फगवाड़ा मार्ग से गांव खड़ोदी, अछरवाल, नकदीपुर,ईसपुर मखसूसपुर, पंडोरी बीबी 13.25 किलोमीटर 18 फुट चौड़ी होगी लिंक रोड चब्बेवाल :   सांसद राजकुमार चब्बेवाल ने चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र में विकास को एक नई दिशा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

“समर्थ 2025” के अंतर्गत सुरक्षित निर्माण पद्धतियों पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित

एएम नाथ। शिमला : अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शिमला द्वारा “समर्थ 2025” नामक जन-जागरूकता एवं क्षमता निर्माण अभियान के तहत आज सुरक्षित निर्माण पद्धतियों पर जिला...
article-image
पंजाब

सीएम मान ने बुलाई हाई-लेवल सुरक्षा बैठक : पहलगाम आतंकी हमले को लेकर -पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

चंडीगढ़। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर किए गए आतंकी हमले के बाद पंजाब के पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दे दिए हैं। खासतौर पर धार्मिक पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाने...
Translate »
error: Content is protected !!