DC मुकेश रेपसवाल ने दिव्यांगजनों को वितरित किए कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण

by

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने तहसील चंबा से संबंधित दिव्यांग जनों की सुविधा के लिए आज कल्याण भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 52 दिव्यांगजनों को 75 प्रकार के नि:शुल्क कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरित किए।

इसे हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट लिमिटेड (हुडको) द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व योजना के अंतर्गत वितरण किया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि गत माह जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय की ओर से चंबा ज़िला से संबंधित दिव्यांग लोगों की सुविधा के लिए कृत्रिम अंग व सहायक उपकरणों को लगाने के लिए आकलन शिविर आयोजित किया गया था। जिला की सभी तहसीलों में कल्याण विभाग के सौजन्य से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपक्रम अलिम्को द्वारा हुडको के सीएसआर योजना के अंतर्गत कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरित करने को लेकर शिविर आयोजित किए गए। इन शिवरों के माध्यम से 193 पात्र दिव्यांग जनों को 19 लाख रुपए की लागत से बनाए गए 288 उपकरण वितरित किए।
शिविर में जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने उपस्थित लोगों को विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की। उन्होंने यह भी बताया कि दिव्यांग जनों की सुविधा के लिए आगे भी इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक हुडको राजीव शर्मा, क्षेत्रीय प्रभारी संजय भार्गव, अलिम्को के क्षेत्रीय प्रभारी अश्विंदर सिंह सहित तहसील कल्याण अधिकारी अक्षय कुमार उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रुपया 14 पैसे टूटा, अब तक के सबसे निचले स्तर 86.0 प्रति डॉलर पर पहुंचा

अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 14 पैसे टूटकर पहली बार 86.0 (अस्थायी) प्रति डॉलर के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर के मजबूत रुख और विदेशी संस्थागत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के जन-जन को विकास धारा से जोड़ने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्प – संजय अवस्थी

अर्की विधानसभा क्षेत्र की दूर-दराज ग्राम पंचायत चमदार में ‘विधायक आपके द्वारा’ कार्यक्रम आयोजित,  46 करोड़ रुपए की योजनाओं के कार्य शीघ्र होंगे आरम्भ एएम नाथ। अर्की : अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आपदा प्रभावित भेड़पालकों को वितरित की राहत राशि

गगाहर-दरमाड़ी संपर्क मार्ग के उन्नयन कार्यों को शुरू करने के दिए निर्देश एएम नाथ। चुवाड़ी : हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत रायपुर के अंतर्गत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट ने रद्द की नकली दवा बनाने वाली कंपनी के मालिक की जमानत याचिका

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने बद्दी में नकली दवा बनाने वाली कंपनी के मालिक की जमानत याचिका रद्द कर दी है। जस्टिस विरेंदर सिंह ने जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा...
Translate »
error: Content is protected !!