भटियात में 300 लोगों ने भागकर बचाई जान …फटा बादलः भूस्खलन की जद में आए दो गांव

by

एएम नाथ। चम्बा : चंबा हिमाचल प्रदेश के भट्टीयात में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। जानद्रोग पंचायत के भगसियार व डुलियार गांव में बादल फटने से खतरा पैदा हो गया है।

भुख्सियर गांव में बादल फटने से घरों में अन्य भवनों को नुकसान हुआ है। बादल फटने से हुए भूस्खलन के कारण से घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। दोनों गांव के करीब 300 लोगों ने सुरक्षित स्थान पर भाग कर जान बचाई।
प्रदेश भर में सबसे ज्यादा बारिश जिला चंबा के भट्टीयात में ही रिकॉर्ड की गई है। यहां आईएमडी ने 182 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की है।
भटियात में अन्य जगह पर भी भूस्खलन की सूचना है जिसमें गगा हर गांव में भारी भूस्खलन से घरों को खतरा हो गया है।
भुख्सियर गांव मे भूस्खलन के कारण भारी मालपा घरों में भर गया है। 4 से 5 फीट मालवा घरों में भर गया है। यदि समय रहते घरों से लोग ना भागते तो बड़ा जानी नुकसान हो सकता था। लोगों का जानी नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन आपदा से मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया है घरों को खतरा पैदा हो गया है।
बादल फटने की सूचना मिलने के बाद एसडीएम पास अग्रवाल मौके रवाना हुए। उन्होंने प्रभावित गांव का दौरा घर प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता देने की बात कही।
उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति के मकान को नुकसान हुआ है। उसे राजस्व विभाग की ओर से 7500 और अन्य प्रभावित व्यक्तियों को 250 की राहत राशि प्रदान की गई है।

विज्ञापन :-

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

झगड़े में घायल, मौत : 2 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 22 जून : थाना माहिलपुर पुलिस ने राजकुमार पुत्र सोमनाथ निवासी ददयाल के बयान पर 4 जून को हुए झगड़े में घायल उसके पिता की मौत हो जाने पर कारवाई करते हुए दो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग करेगा कांगड़ा जिला का दौरा

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान, सदस्य एडवोकेट दिग्विजय मल्होत्रा और एडवोकेट विजय डोगरा के साथ 15 जनवरी से 19 जनवरी 2026 तक कांगड़ा जिले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा करती है विरोध की राजनीति, हम डरते नहीं: सीएम …कसुम्पटी क्षेत्र के चियोग में 5.50 करोड़ से बनेगा स्कूल का नया भवन, 16 करोड़ से स्थापित होगा 66 केवी सब-स्टेशन

मुख्यमंत्री ने की चियोग स्कूल को सीबीएसई बनाने की घोषणा, एफआरए के तहत स्वीकृत सड़कों के लिए मिलेगा समुचित धन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सृदृढ़ करने में अहम भूमिका निभायेंगी ग्रीन पंचायतें एएम नाथ। कसुम्पटी...
article-image
पंजाब

अमरबीर कौर भुल्लर ने संभाला अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) होशियारपुर का पदभार

होशियारपुर, 29 मई: 2012 बैच की पी.सी.एस अधिकारी अमरबीप कौर भुल्लर ने आज बतौर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) होशियारपुर का पदभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करते समय उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता आम लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ...
Translate »
error: Content is protected !!