जासूसी करने के आरोप में एक गिरफ्तार : लड़कियों की प्रोफाइल से हनी ट्रैप में फंसा; आर्मी की मूवमेंट करता था शेयर

by

पटियाला :  पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह सेना से जुड़ी जानकारियां पाकिस्तान भेजता था। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने यह जानकारी दी। आरोपी के खिलाफ भादसों में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। दूसरी तरफ, आरोपी के परिवार का कहना है कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था और जिस तरह के आरोप उस पर लगाए गए हैं, वैसा वह व्यक्ति नहीं है।

          एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर पड़ोसी देश की एजेंसियों ने उसे हनी ट्रैप में फंसाया। लड़कियों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर उसे झांसे में लिया गया। जब वह उनके जाल में फंस गया, तो उससे भारतीय मोबाइल नंबर पर वॉट्सऐप एक्टिवेट कराने को कहा गया और फिर उसका ओटीपी मांगा गया, ताकि पाकिस्तान में बैठे भारत विरोधी लोग उस नंबर का उपयोग कर सकें। इसके बाद उससे मिलिट्री कैंप की मूवमेंट, लोकेशन और तस्वीरें मंगवाई गईं। इसके बदले उसे आर्थिक लाभ दिया गया। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी बरामद कर लिया है।  पुलिस सूत्रों से पता चला है कि पंजाबी कुड़ी की नाम से बनी आईडी से पाकिस्तान में बैठे लोगों से जुड़ा करता थ। इसके अलावा इस तरह की और चीजें है। वहीं, दूसरी तरफ इससे पहले मोहाली स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की टीम एक फौजी और एक पूर्व फौजी को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है।

पति को गलत फंसाया  :  गुरप्रीत की पत्नी राजप्रीत ने बताया कि उनका पति हाल ही में नैना देवी जाकर लौटा था। इसके बाद पुलिस ने उसे घर से उठा लिया। राजप्रीत ने कहा, “मुझे मेरे बेटे का फोन आया कि पुलिस पापा को लेकर चली गई है। हमने मौके पर खड़ी पुलिस की पहचान कर ली। पहले पुलिसकर्मी लगातार यह कहते रहे कि वे किसी को लेकर नहीं गए हैं, लेकिन आखिर में उन्होंने स्वीकार किया कि वे ही गुरप्रीत को लेकर गए हैं। वह दिल्ली पुलिस थी। महिला ने आगे बताया कि उनका परिवार दिहाड़ी मजदूरी करके गुजर-बसर करता है। उन्होंने कहा, “हम पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह गलत हैं। मेरा पति ऐसा नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवक को चाकुओं से आप कार्यकर्ता ने अपने साथियो से मिलकर गोद डाला : युवक के पूरे शरीर पर ताबड़तोड़ 17 वार किए , मृतक की गर्भवती पत्नी भी घायल

जालंधर : आप कार्यकर्ता करण मल्ली ने अपने साथियों सहित अंकित नाम के युवक को चाकुओं से गोद डाला। घटना में अंकित की गर्भवती पत्नी भी घायल हैं। युवक के पूरे शरीर पर ताबड़तोड़...
article-image
पंजाब

मवेशियों के बाड़ें से 16 भैंसें चोरी : चार लोग नामजद

गढ़शंकर -31 अगस्त: पुलिस थाना गढ़शंकर अंतर्गत गांव बीरमपुर में एक मवेशियों के बाड़ें से 16 भैंसें चोरी करने के मामले में गढ़शंकर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ चोरी व विभिन्न भराओं तहत...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्रद्धालुओं से भरा टाटा 407 अनियंत्रित होकर गांव कोट व शाहपुर की पहाड़ी में पलटा : 20 श्रद्धालू गंभीर घायल सिवल अस्पताल में भर्ती, सभी पटियाला किए रैफर

गढ़शंकर ।  गढ़शंकर नंगल रोड़ पर कोट व शाहपुर की पहाड़ी में श्रद्धालुओं को ले जा रहा टाटा 407 के अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे वीस से ज्यादा श्रद्धालू गंभीर घायल हो गए। जिन्हें...
article-image
पंजाब

टैक्सी ड्राइवर की हत्या : घर फोन करके बोला – पापा मुझे गोली लगी ,पिता को भेजी लोकेशन

लुधियाना : 10 अगस्त | लुधियाना-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर आज सुबह समराला में हरिओं गांव के पास एक टैक्सी ड्राइवर का शव मिला। जिसकी गोलियां मारकर हत्या की गई है। मृतक की पहचान चंडीगढ़...
Translate »
error: Content is protected !!