DC राघव शर्मा ने जिलावासियों से नदी, नालों व खड्डों से दूर रहने की अपील की : आने वाले 48 घंटों को मध्यनज़र रखते हुए जारी की एडवाइज़री

by

ऊना, 7 जुलाई – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मौसम विज्ञान केन्द्र, शिमला द्वारा आने वाले 48 घंटों में जिला ऊना के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा व अचानक बाढ़ का पूर्वानुमान है। उन्हांेने जिलावासियों से आहवान किया है कि स्वां नदी एवं अन्य खड्डों, नालों के समीप जाने या उनको पार करने से परहेज करें ताकि सुरक्षित रह सकें। उन्होंने जिले के किसी भी क्षेत्र में नदी, नालों और खड्डों के आस-पास अस्थायी रूप से रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे समय रहते सुरक्षित स्थानों पर चले जाएँ जिससे कि वे बरसात के दौरान होने वाले किसी संभावित खतरे से सुरक्षित रह सकें। उन्हांेने बताया कि चेतावनी जारी होने के बाद भी कुछ लोग नदी नालों और खड्डों के समीप चले जाते हैं, जिससे वह स्वयं की जान जोखिम में डाल देते हैं।
उपायुक्त राघव शर्मा ने सभी ग्राम पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी सगठनों, एवं नागरिकों से अपील की है कि वे इस सन्देश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि सूचना को मद्देनजर रखते हुए अगले 48 घंटे तक सतर्क रहें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

22 करोड़ से पूरा होगा सरस्वती नगर-शराचली सड़क का स्तरोन्नत कार्य – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

शिमला, 13 नवंबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में सरस्वती नगर-शराचली सड़क के स्तरोन्नत कार्य का भूमि पूजन किया, जिसका निर्माण कार्य लगभग 22 करोड़ रुपए से पूर्ण किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू को 30 हजार रुपये आया बिजली का बिल : बोर्ड को 1,550 रुपये का फायदा – सीएम द्वारा सब्सिडी छोड़ने के बाद आया यह बिल

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को बिजली बिल पर मिलने वाली सब्सिडी बंद हो गई है। बीते महीने सुक्खू ने स्वेच्छा से सब्सिडी छोड़ने का फैसला लिया था।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चाबी का छल्ला उँगली में जा रही थी घुमाते : 10वीं की छात्रा ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान : घटना CCTV में कैद

गुजरात :  अहमदाबाद में एक 10वीं कक्षा की छात्रा ने अपने स्कूल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। गंभीर रूप से घायल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में सड़क हादसों में कमी लाने के लिए पुलिसकर्मियों को दिया प्रशिक्षण : आरटीओ बिलासपुर राजेश कौशल

बिलासपुर ,फरवरी :   बिलासपुर में परिवहन विभाग द्वारा सड़क हादसो को रोकने के लिए आईटीआई बिलासपुर के कैंपस में एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसमें जिला के पुलिस कर्मियों, परिवहन विभाग,लोक निर्माण...
Translate »
error: Content is protected !!