DEO सुखविंदर सिंह ने सरकारी एलीमेंट्री स्कूल मोहनोवाल का किया दौरा

by
गढ़शंकर,  10 अक्तूबर: आज उप जिला शिक्षा अधिकारी (ऐली.) होशियारपुर सुखविंदर सिंह (स्टेट अवार्डी) ने सरकारी एलीमेंट्री स्कूल मोहनोवाल का दौरा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने ब्लॉक प्राइमरी स्कूल गेम्स 2024-25 में सहयोग के लिए गांववासियों का धन्यवाद किया। उन्होंने ब्लॉक के सभी सैंटर प्रधान शिक्षकों के साथ बैठक भी की। शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा की गयी। सैंटर प्रधान अध्यापकों व अध्यापिकों को अपना कर्तव्य निष्ठापूर्वक निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सुखविंदर सिंह उप जिला शिक्षा अधिकारी (ऐ.शि.) होशियारपुर (स्टेट अवार्डी) को ब्लॉक गढ़शंकर 1 के समूह सैंटर प्रधान अध्यापिकों, गांववासियों तथा स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गुरदेव सिंह ढिल्लों ब्लॉक नोडल अधिकारी गढ़शंकर-1, जसवीर सिंह बीएनओ माहिलपुर-2, ब्लॉक खेल अधिकारी गढ़शंकर-1 गुरमेल सिंह, सैंटर प्रधान अध्यापकों में राम सरूप, बलवीर कौर, सरबजीत सिंह, कमलजीत कौर, विनय बत्रा, राम रतन, स्कूल प्रभारी मैडम गीतांजलि, गांव के दानी सज्जन दिलावर सिंह, विनय कुमार, राम किशोर आदि उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IAS अफसर घूंघट डालकर मरीज बनकर पहुंची अस्पताल : जब परिचय दिया तो वहां पर मौजूद डॉक्टर और स्टॉफ में हड़कंप मच गया

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) :   अफसर औचक निरीक्षण करने के लिए गोपनीत तरीके से मौके पर पहुंच जाए,अभी तक आपने फिल्मों में ही देखा होगा। लेकिन उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में ऐसा रियल में हुआ...
article-image
पंजाब

स्पोर्ट्स सैमीनार में 7 अकादमियों ने लिया भाग : राजीव वालिया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : युवा खेल भलाई बोर्ड की ओर से स्पोर्ट्स सैमीनार का आयोजन फाइटर स्पोर्ट्स जोन में गगनदीप कौर (सचिव इंवेट मैनजमेंट कमेटी,युवा खेल भलाई बोर्ड ) की अगवाई में किया गया। इस...
article-image
पंजाब

शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) सहयोगी दलों के साथ मिलकर 13 सीटें जीतेगी- किसानों की दुर्दशा के लिए केंद्र समर्थक सरकारें जिम्मेदार – कुशल पाल सिंह मान

गढ़शंकर, 5 मार्च : कुशल पाल सिंह मान महासचिव शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) और उम्मीदवार लोकसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब ने किसानों के पक्ष में गढ़शंकर में बात की और कहा कि उनकी पार्टी...
article-image
पंजाब

अमृतसर में पंजाब के स्कूल ऑफ एमिनैंस का आरंभ : 13 सितंबर को केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे

अमृतसर : आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 13 सितंबर को अमृतसर में पंजाब के स्कूल ऑफ एमिनैंस का आरंभ करने जा रहे है। इस दिन स्कूल ऑफ एमिनैंस और सरकारी...
Translate »
error: Content is protected !!