DGP हिमाचल को प्रोफिट बजिंदर सिंह से जुड़े मामले में पंजाब के दंपती ने लिखा पत्र

by

मोहाली । पंजाब निवासी एक दंपती ने डीजीपी हिमाचल प्रदेश को पत्र भेजकर एसआईटी गठित करने की मांग उठाई है। पत्र में व्यक्ति ने आरोप लगाए हैं कि उसे इस मामले में फंसाने की जालसाजी की गई है। ऐसे में पुलिस के उच्चाधिकारी ही इस मामले में जांच करें।

पत्र में दंपती ने पंजाब में प्रोफिट बजिंदर सिंह से जुड़े मामले का जिक्र करते हुए उन्हें फंसाने के आरोप लगाए हैं।

पंजाब के जिला मोहाली निवासी दंपती ने डीजीपी को भेजी शिकायत में उनके खिलाफ पुलिस थाना बल्ह जिला मंडी में धारा 87, 70 (1) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है। इस केस की जांच के लिए उन्हें कोई नोटिस नहीं आया। उन्होंने हैरानी जताई है कि उनके आधार कार्ड की कॉपी लगाकर मंडी कोर्ट में बेल लगा दी गई, जिसकी उन्हें जानकारी तक नहीं है। बीते सात जून को बल्ह पुलिस थाना की टीम उनके घर पर पहुंची और पूछताछ की। गनमैन के अलावा उनसे बीते 22 व 23 मई को कहां होने बारे पूछा। एफआईआर में पति की बेल रिजेक्ट के बारे में बताया गया।

शिकायत में दंपती ने बताया कि उन्होंने पुलिस टीम को सभी सबूत दिए हैं। बताया कि उन्हें पंजाब हाईकोर्ट की ओर से सुरक्षा दी गई है। इसके लिए गनमैन तैनात हैं। उन्हें अगर शहर से बाहर जाना है तो पुलिस को बताना पड़ता है। पुलिस ने गनमैन के अलावा उन दोनों के बयान लिए। इसी के साथ इन दो दिनों में वह जिनके साथ थे, उनके भी बयान लिए गए।

पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें फंसाने के लिए यह सब एक व्यक्ति की ओर से करवाया जा रहा है। पंजाब के एक मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पत्नी से जुड़े मामले प्रोफिट बजिंदर सिंह को सजा हुई है। इसी को लेकर झूठी एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्होंने मांग उठाई है कि मंडी कोर्ट में उनके नाम से किसने बेल लगाई है, इसका भी पता किया जाए। आधार कार्ड उन तक कैसे पहुंचे, पता किया जाए।

उधर, डीएसपी मुख्यालय दिनेश कुमार ने बताया कि तथ्यों को वेरीफाई किया जाएगा। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ के आरोप में JE सस्पेंड

गिद्दड़बाहा। मोड़ नगर में एक महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में नगर कौंसिल गिद्दड़बाहा के जेई हरगोबिंद सिंह को डायरेक्टर स्थानीय सरकार पंजाब दीप्ति उप्पल ने तुरंत प्रभाव से निलंबित कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक प्राथमिकता बैठकें-प्रदेश सचिवालय के आर्मजडेल भवन फेज-3 में होगी

एएम नाथ। शिमला : वार्षिक बजट 2025-26 में विधायकों की प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में दो दिवसीय बैठकों का आयोजन 3 और 4 फरवरी, 2025 को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पत्नी प्रोफेसर, 60 हजार सैलरी… फिर भी मांग रही थी गुजारा भत्ता, जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या फैसला दिया?

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने एक महिला की अपने पति से गुजारा भत्ता मांगने वाली याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा कि महिला नौकरीपेशा है और उसके पति के बराबर पद...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने गढ़ी मानसोवाल और भवानीपुर में बांटे स्वास्थ्य कार्ड, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

गढ़शंकर। पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं हलका गढ़शंकर के विधायक स. जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव गढ़ी मानसोवाल और भवानीपुर में ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत योग्य लाभार्थियों को स्वास्थ्य कार्ड वितरित...
Translate »
error: Content is protected !!