DGP गौरव यादव ने कहा- कल से शुरू होगा ऑपरेशन प्रहार 2.0

by

चंडीगढ़: पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर DGP गौरव यादव ने आज एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता की। बता दें कि 9 फरवरी की सुबह 8 बजे से ऑपरेशन ‘प्रहार 2.0’ की शुरुआत करने जा रही है, जो लगातार 72 घंटे तक चलेगा।

इस ऑपरेशन को लेकर पूरी रणनीति और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) पहले ही तैयार कर ली गई है। सीनियर पुलिस अधिकारियों को अलग-अलग जिले अलॉट किए गए हैं और वे पूरे ऑपरेशन के दौरान फील्ड में मौजूद रहेंगे।

DGP का साफ संदेश- अपराध करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा

चंडीगढ़ में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस का मकसद राज्य को पूरी तरह गैंगस्टर और क्राइम फ्री बनाना है। उन्होंने बताया कि जो गैंगस्टर विदेशों में बैठकर पंजाब में अपराध को चला रहे हैं, उन्हें भारत लाने की प्रक्रिया केंद्र सरकार के सहयोग से शुरू कर दी गई है।

डीजीपी ने यह भी साफ किया कि इस ऑपरेशन के बाद सीनियर अधिकारियों की परफॉर्मेंस का रिव्यू किया जाएगा।

हाई लेवल मीटिंग में बनी ठोस रणनीति

ऑपरेशन को प्रभावी बनाने के लिए हाई लेवल मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें स्पेशल डीजीपी, एडीजीपी और आईजीपी शामिल हुए। सभी वरिष्ठ अधिकारियों को जिलों की जिम्मेदारी दी गई है और उन्हें खुद मौके पर रहकर कार्रवाई की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

12 हजार पुलिसकर्मी, 2 हजार टीमें मैदान में

यह ऑपरेशन खासतौर पर वांटेड क्रिमिनल्स के खिलाफ चलाया जाएगा। पुलिस ने पहले से ही अपराधियों की लिस्ट तैयार कर ली है। ऑपरेशन के दौरान करीब 12 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे, जिन्हें 2 हजार अलग-अलग टीमों में बांटा गया है। फील्ड ऑपरेशन के दौरान एसएसपी समेत सीनियर अधिकारी खुद मुख्य अपराध स्थलों का दौरा करेंगे।

नॉन-कोर ड्यूटी से स्टाफ हटाकर फील्ड में तैनाती

पुलिस बल की कमी को दूर करने के लिए नॉन-कोर ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को हटाकर थानों और फील्ड ऑपरेशन में लगाया जाएगा। थानों में तैनात मुलाजिमों को वॉकी-टॉकी सिस्टम उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके लिए अलग से पॉलिसी भी तैयार की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रात में खनन पूर्ण बैन, उल्लंघन पर होगी एफआईआर -शराब ठेके और अहाते रात 10 बजे करने होंगे बंद : DC जतिन लाल

ऊना जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, जिले में रोहित जसवाल।  ऊना, 21 नवंबर. ऊना जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था की मजबूती के लिए एक और कड़ा कदम उठाते हुए जिले में रात में खनन...
article-image
पंजाब

आरोपी छात्रा और फौजी समेत 4 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

चंडीगढ़ं : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो लीक केस में गिरफ्तार आरोपी छात्रा, फौजी संजीव सिंह, सन्नी मेहता और रंकज वर्मा को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इन चारों को आज...
article-image
पंजाब

अंतरराष्ट्रीय अकादमिक साझेदारियाँ मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार के शिक्षा-सुधार एजेंडे का केंद्रीय स्तंभ : हरजोत सिंह बैंस

चंडीगढ़ : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अकादमिक सहयोग को मज़बूत करने और राज्य में तकनीकी शिक्षा के मानकों को और ऊँचा उठाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी...
Translate »
error: Content is protected !!