DSP के अचानक ट्रांसफर ने उठाए सवाल – क्या तबादला कांग्रेस विधायक के बेटे पर की गई कार्रवाई का नतीजा ?

by
एएम नाथ।  शिमला : हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ में तैनात डीएसपी अनिल शर्मा का अचानक तबादला चर्चा का विषय बन गया है। 2015 बैच के इस होनहार और युवा अधिकारी को सिर्फ छह महीने के कार्यकाल के बाद बैजनाथ से पीटीसी डरोह भेज दिया गया। सवाल उठ रहे हैं कि क्या उनका तबादला बैजनाथ के कांग्रेस विधायक किशोरी लाल के बेटे पर की गई कार्रवाई का नतीजा है?
           डीएसपी अनिल शर्मा ने 2 नवंबर को विधायक किशोरी लाल के बेटे का पैराग्लाइडिंग के दौरान नियम तोड़ने और पुलिस से बदसलूकी करने पर चालान किया था। यह मामला चर्चा में आ गया था। अनिल शर्मा की इस त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई के बाद अचानक उनका तबादला कर दिया गया। हालांकि प्रशासन ने इसे सामान्य तबादला बताया है, लेकिन जनता में सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह कदम विधायक के दबाव में उठाया गया?
                           22 साल की उम्र में हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा में सबसे युवा डीएसपी बनने वाले अनिल शर्मा ने बैजनाथ में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए उल्लेखनीय काम किए थे। छह महीने के छोटे से कार्यकाल में उन्होंने नशा माफिया, अवैध खनन और यातायात व्यवस्था पर सख्त कार्रवाई की। उनके नेतृत्व में एनडीपीएस एक्ट के तहत 10 केस दर्ज हुए, अवैध शराब के 12 मामलों में कार्रवाई की गई, और सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले कई मामलों पर अंकुश लगाया गया।
                      इतना ही नहीं, अनिल शर्मा ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाए और बीड़ व बैजनाथ क्षेत्रों में सीसीटीवी निगरानी परियोजनाओं की शुरुआत की। बीड़ में यह परियोजना पूरी हो चुकी थी, जबकि बैजनाथ में काम जारी था। ऐसे अधिकारी, जो जनता के हित में काम कर रहे थे, का अचानक तबादला होना कई सवाल खड़े करता है। क्या डीएसपी का तबादला इसलिए हुआ क्योंकि उन्होंने विधायक के बेटे पर कार्रवाई की? क्या कांग्रेस सरकार में विधायक के परिवार को कानून से ऊपर माना जाएगा? अगर ऐसा है, तो यह प्रदेश में कानून-व्यवस्था के लिए खतरनाक संकेत है।
                     यह घटना दिखाती है कि जब एक पुलिस अधिकारी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करता है, तो उसे सरकार का समर्थन नहीं मिलता। क्या हिमाचल प्रदेश में प्रशासन बड़ा है या विधायक का बेटा? क्या यह कांग्रेस सरकार का तरीका है कि जो अधिकारी नियमों का पालन करे, उसे ही सजा दी जाए? ऐसे फैसले न केवल प्रशासनिक व्यवस्था को कमजोर करते हैं, बल्कि जनता का कानून और न्याय व्यवस्था पर से भरोसा भी उठाते हैं। हिमाचल के लोगों को यह सोचने की जरूरत है कि क्या ऐसे नेताओं के दबाव में काम करने वाली सरकार उनके अधिकारों की रक्षा कर पाएगी?
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

घरेच में आयोजित किया गया निशुल्क स्वास्थ्य व दंत चिकित्सा शिविर

शिमला, 21 फरवरी – हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस एवं आईजीएमसी दन्त चिकित्सा विभाग के तत्वाधान में आज शिक्षा खंड मशोबरा जिला शिमला के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय घरेच में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य व...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए वोट रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि 15 दिसंबर

होशियारपुर, 13 दिसंबर :  जिला निर्वाचन अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि चीफ कमिश्नर गुरुद्वारा चुनाव की ओऱ से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी(बोर्ड) के चुनाव के लिए रजिस्ट्रेशन की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झुग्गियों में अग्निसुरक्षा एवं कानूनी अनुपालना पर कार्यशाला आयोजित : कार्यशाला में झुग्गियों के जमीनी मालिक, संबंधित पटवारी एवं संबंधित पंचायत सचिवों सहित लगभग 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया

ऊना, 15 मई। खंड विकास कार्यालय हरोली में बुधवार को एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर की अध्यक्षता में झोपड़ियों में अग्निसुरक्षा एवं कानूनी अनुपालना पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में झुग्गियों के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लद्दाख में भड़के GEN-Z…. छात्रों और पुलिस के बीच झड़प :…CRPF की गाड़ी को लगाई आग : शाम 4 बजे तक हो गए स्थिति नियंत्रण में

लेह (25 सितंबर) : लेह में Gen-Z ने कल बुधवार  को केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. छात्रों ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध...
Translate »
error: Content is protected !!