मंडी में चलती कार पर गिरे पत्थर : महिला की दर्दनाक मौत, 2 घायल

by
मंडी   : मंडी में रविवार (29 दिसंबर) को एक दर्दनाक हादसा हुआ है. मंडी के 4 मील के पास एक चलती कार पर अचानक ऊपर पहाड़ी से पत्थर आ गिरे।  इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है जबकि 2 लोग घायल हुए हैं।  बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए कार सवार मुंबई के रहने वाले थे।  ये सभी लोग मनाली घूमने आए थे और वापस मुंबई जा रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया। यहां आसपास निर्माण कार्य चल रहा था।  हादसे का शिकार हुई इस गाड़ी का नंबर HR-45-E-4591 है।  मंडी जिला से हादसे के बाद जो तस्वीर सामने आई है, वह दिल दहला देने वाली है. गाड़ी पर भारी-भरकम पत्थर गिरने की वजह से गाड़ी की छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
            गाड़ी के दाएं हिस्से की तरफ बड़ा पत्थर आकर गिरा। इसी वजह से कार सवार महिला की जान चली गई गई और अन्य दो गंभीर रूप से घायल हुए।स्थानीय प्रशासन ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है. इस तरह के मौसम में सावधानीपूर्वक ड्राइविंग करने की सलाह दी गई है।
जंजैहली में भी पहाड़ से गिरे पत्थर  :  इससे पहले दोपहर के वक्त जिला मंडी के जंजैहली में भी कुछ इसी तरह का हादसा हुआ. यहां भी भारी भरकम पत्थर गाड़ियों पर गिर गए थे। जंजैहली में एक पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें रास्ते पर आ गिरी थीं। इस हादसे में तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। पहाड़ी से चट्टानें गिरने से एक बोलेरो कैंपर को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।  जबकि दूसरी बोलेरो और एक अन्य टिप्पर को भी नुकसान पहुंचा।  हालांकि राहत की बात यह रही कि जंजैहली में हुए इस हादसे में किसी की जान नहीं गई.।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डिजिटल माध्यम से टांकरी लिपि सीखेंगे देशभर के प्रतिभागी : सलूणी महाविद्यालय में टांकरी लिपि पर सात दिवसीय वर्चुअल कार्यशाला का शुभारंभ

स्वदेशी ज्ञान परंपरा के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल एएम नाथ। सलूणी (चंबा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में “स्वदेशी ज्ञान प्रणालियों एवं सांस्कृतिक संरक्षण में क्षमता निर्माण की पहल: टांकरी लिपि का पुनर्जीवन”...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना से एक सप्ताह पहले लापता 17 वर्षीय नाबालिग दिल्ली में सकुशल बरामद

रोहित जसवाल।  ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की रक्कड़ कॉलोनी से करीब एक सप्ताह पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ 17 वर्षीय नाबालिग लड़का दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया गया है। ऊना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खड्ड में क्लीन विलेज-ग्रीन विलेज प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

ऊना, 18 दिसंबर: नेहरू युवा केंद्र ऊना ने आज खड्ड गांव में क्लीन विलेज ग्रीन विलेज प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी ने की। इस कार्यक्रम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं कुछ न कर सका …मेरी बहन को घसीटा, फिर कपड़े फाड़े : ITBP कमांडेंट का सुसाइड नोट पढ़ आ जाएंगे आंसू, थानेदार की होगी गिरफ्तारी

आईटीबीपी में डिप्टी कमांडेंट आयुष दीपक सुसाइड केस में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. आयुष के सुसाइड नोट में जो बातें लिखी हैं, उन्हें देख आपकी भी आंखें भर आएंगी. आयुष ने लिखा- मैं...
Translate »
error: Content is protected !!