ED रेड के विरोध में AAP कार्यकर्ताओं का हंगामा, GMADA ऑफिस में घुसने की कोशिश

by

मोहाली। पंजाब में करीब दो दिन चली ED की कार्रवाई के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार सुबह मोहाली स्थित ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ता पुलिस बैरिकेड तोड़कर GMADA परिसर में दाखिल हो गए। इस दौरान पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी हुई।

AAP कार्यकर्ताओं ने ED टीम तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन मौके पर तैनात CRPF जवानों ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय की खिड़कियों पर पत्थर फेंके, जिससे कुछ शीशे टूट गए।

आरोप है कि गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने ED की गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए और कुछ वाहनों के टायरों की हवा निकाल दी। घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बंदूक की नोक पर डरा धमका कर शारीरिक शोषण करने और:पैसे को लेकर ब्लैकमेल करने के एक महिला ने लगाए आरोप : फोटोज-वीडियो वायरल करने दी धमकी देने के भी आरोप – आरोपी की पत्नी का कहना है कि उसके पति की ओर से कोई जबरदस्ती नहीं की गई

अमृतसर : महिला ने युवक पर आरोप लगाया कि उसने तीन साल तक उसका बंदूक से डरा धमका कर शारीरिक शोषण किया और उसकी कई अश्लील विडियो भी बनाई। दूसरी और आरोपी की पत्नी...
article-image
पंजाब , समाचार

जोनल फेस्टिवल में शानदार प्रदर्शन करते हुए दस इनाम किए हासिल : महाराजा ब्रह्मा नंद भूरीवाले गरीबदास कालेज की छात्राओं ने

गढ़शंकर – सतगुरु भूरीवाले गुरगदी परंपरा(गरीबदास सम्प्रदाय) के गद्दीनशीन वेदांत आचार्य स्वामी चेतनानंद की सरपरस्ती में चल रहे महाराज ब्रह्मा नंद भूरीवाले गरीबदास राणा गजेंद्र चंद गर्ल्ज कालेज मनसोवाल की छात्राओं द्वारा जोनल फेस्टिवल...
article-image
पंजाब

सीएचसी बीनेवाल में डेंगू से बचाव को लेकर लोगों को किया जागरूक

गढ़शंकर। सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. मनदीप कमल के दिशा-निर्देशों के तहत सीएचसी बीनेवाल में एसएमओ डॉ. निर्मल कुमार की अगुवाई में लोगों को डेंगू बुखार से बचाव संबंधी जागरूक किया गया। इस अवसर पर...
article-image
पंजाब

पुलिस ने 310 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ दो को किया गिरफ्तार

गढ़शंकर – थाना गढ़शंकर पुलिस ने दो लोगों से 310 ग्राम नशीले पदार्थ के गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट में बताया गया कि पुलिस चौकी बीनेवल में पदस्थ एएसआई...
Translate »
error: Content is protected !!