ED का बड़ा एक्शन… उद्योगपति ‘डिजिटल अरेस्ट’ मामले में 5 राज्यों के 11 ठिकानों पर रेड, महिला गिरफ्तार

by

ED की जालंधर जोनल टीम ने लुधियाना के उद्योगपति को डिजिटल अरेस्ट करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. ED ने 22 दिसंबर 2025 को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और असम में कुल 11 ठिकानों पर छापेमारी की।

इस दौरान एजेंसी ने एक महिला को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के मुताबिक, यह मामला लुधियाना के जाने-माने उद्योगपति एस. पी. ओसवाल से जुड़ा है, जिन्हें साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंसाकर करोड़ों रुपये की ठगी का शिकार बनाया था. छापेमारी के दौरान ED को कई अहम दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस मिले हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है. ED की जांच लुधियाना के साइबर क्राइम थाने में दर्ज FIR के आधार पर शुरू हुई थी. इसके बाद इसी गिरोह से जुड़े साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट के कुल 9 और मामले अलग-अलग राज्यों में दर्ज पाए गए, जिन्हें इसी जांच में शामिल किया गया।

फर्जी CBI अधिकारी बनकर ओसवाल से ठगे 7 करोड़ : ED की जांच में सामने आया कि साइबर ठगों ने खुद को CBI अधिकारी बताकर और फर्जी सरकारी व न्यायिक दस्तावेज दिखाकर एस. पी. ओसवाल को डराया और उनसे 7 करोड़ रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए. इनमें से 5.24 करोड़ रुपये बरामद कर पीड़ित को वापस कर दिए गए हैं. बाकी रकम फर्जी और म्यूल अकाउंट्स में भेजी गई, जो मजदूरों और डिलीवरी बॉय जैसे लोगों के नाम पर खोले गए थे. इन खातों से पैसा तुरंत आगे ट्रांसफर कर दिया गया या नकद निकाल लिया गया।

ठगी को रकम को खपाती थी रूमी कलिता :  ED के अनुसार, ठगी की रकम को इधर-उधर घुमाने और छिपाने का काम रूमी कलिता नाम की महिला कर रही थी. वह इन म्यूल अकाउंट्स के बैंक डिटेल्स का इस्तेमाल करती थी और बदले में उसे ठगी की रकम का एक हिस्सा मिलता था।छापेमारी में मिले सबूतों से साफ हुआ है कि वह मनी लॉन्ड्रिंग यानी अवैध धन को छिपाने और घुमाने की प्रक्रिया में शामिल थी.
ED ने रूमी कलिता को 23 दिसंबर 2025 को PMLA के तहत गिरफ्तार किया।

कोर्ट ने 2 जनवरी तक ED कस्टडी में भेजा :  ED द्वारा गुवाहाटी की CJM कोर्ट से उसे 4 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया, जिसके बाद उसे जालंधर की विशेष PMLA कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने आरोपी को 2 जनवरी 2026 तक 10 दिन की ED कस्टडी में भेज दिया है. इस मामले में इससे पहले भी 31 जनवरी 2025 को तलाशी ली गई थी, जिसमें कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए थे. ED ने साफ किया है कि मामले की जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और खुलासे हो सकते हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिसने अपना प्रेम ईश्वर से जोड़ लिया, उसका जीवन नवीनता के सांचे में ढल गया : साध्वी तेजस्विनी भारती

  होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के स्थानीय आश्रम में साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया। सत्संग में श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी तेजस्विनी भारती जी ने अपने विचारों को संगत...
article-image
पंजाब , समाचार

एनसीसी का ‘पुनीत सागर अभियान’ – प्लास्टिक की बर्बादी से समुद्र तटों को साफ करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान

नंगल :  खाद्य पैकेजिंग से लेकर बर्तन, कपड़े, फर्नीचर, कंप्यूटर और कारों तक हर चीज का उपयोग करते हुए प्लास्टिक हमारे दैनिक जीवन का लगभग हिस्सा बन गया है। प्लास्टिक की यह सर्वव्यापी सामग्री,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग के फोरलेन कार्य में तेजी लाने के सम्बन्धित अधिकारियों को मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने दिए निर्देश

डॉ. शांडिल ने की राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक  सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने सोलन-शिमला...
Translate »
error: Content is protected !!