ESI क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार : 30 हजार मांगे इलाज के बिल मंजूर करने को

by

लुधियाना :  लुधियाना में विजिलेंस टीम ने बुधवार को ESI डिस्पेंसरी ढंडारी कलां में तैनात क्लर्क रविंदर सिंह को 15,000 रुपए की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी बिलों को पास करने के बदले रुपए की मांग कर रहा था।

SSP रविंद्रपाल सिंह संधू ने कहा कि आरोपी को लुधियाना जिले के गांव चंकोइयां निवासी राजवंत सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया है। राजवंत गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल में चपरासी के पद पर कार्यरत है। राजवंत ने पुलिस को बताया कि उसने DMC अस्पताल लुधियाना में उपचार करवाया था। ESI योजना के तहत मुफ्त चिकित्सा उपचार का लाभार्थी होने के नाते, उसके 4,78,136 रुपए के बिल ESI डिस्पेंसरी में मंजूरी के लिए लंबित हैं।

30 हजार की रिश्वत मांगी : शिकायतकर्ता ने कहा कि डीलिंग क्लर्क रविंदर सिंह ने उसके बिलों को मंजूरी देने के बदले में 30,000 रुपए की रिश्वत मांगी। रविंद्र उनसे कहा कि यदि वह रिश्वत नहीं देंगे तो वह कुल राशि में से केवल 1,25,000 रुपए के बिल ही पास करेगा। आरोपी क्लर्क ने शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम दो किश्तों में 20,000 रुपए पहले और बाकी 10,000 रुपए बाद में देने की सलाह दी।SSP संधू के मुताबित रविंदर सिंह क्लर्क ने शिकायतकर्ता से यह भी कहा कि उसे रिश्वत की रकम चंडीगढ़ में संबंधित अधिकारी के साथ भी बांटनी होगी। शिकायतकर्ता ने आरोपी के साथ अपनी बातचीत की रिकॉर्डिंग भी अपने फोन में की और सबूत के तौर पर विजिलेंस को सौंपी।  SSP संधू के मुताबिक इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस रेंज लुधियाना ने ट्रेप लगा आरोपी को गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता से आरोपी उस समय रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 15,000 रुपए ले रहा था। रविंद्र पर मामला दर्ज कर दिया गया है। आरोपी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सैला खुर्द में पेपर मिल और गांव महिदवाणी सटे हिमाचल प्रदेश के इलाके में लगी साबुन फैक्ट्री द्वाराप्रदूषण फ़ैलाने के खिलाफ एडवोकेट लक्की ने पंजाब हुयेमन राइट्स कमिशन को सौंपा ज्ञापन

गढ़शंकर।   गढ़शंकर के कस्बा सैला खुर्द में पेपर मिल और गांव महिदवाणी के साथ पंजाब की सीमा से सटे हिमाचल प्रदेश में लगी साबुन फैक्ट्री द्वारा फैलाया  जा रहा प्रदूषण तथा लोगों की...
article-image
पंजाब , समाचार

पूर्व विधायक भुल्लेवाल राठा 7 मतों से हारे : शिरोमणि अकाली दल के जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक भुल्लेवाल राठा को 7 मतों से मात देकर डॉ. जंग बहादर सिंह राय बने खालसा कालेज माहिलपुर की सिख एजुकेशनल कॉउंसिल के के प्रधान

माहिलपुर : शिरोमणि अकाली दल के जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक व एसजीपीसी सदस्य सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठा को 7 मतों से मात देकर एसजीपीसी सदस्य डॉ. जंग बहादर सिंह राय श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा...
article-image
पंजाब

कन्या विधालय गढ़शंकर प्रबंधक कमेटी के पंडित विक्रांत रणदेव पार्षद और समाजसेवी चरणप्रीत सिंह लाडी सदस्य नियुक्त

गढ़शंकर l कन्या विधालय गढ़शंकर प्रबंधक कमेटी के पंडित विक्रांत रणदेव पार्षद और समाजसेवी चरणप्रीत सिंह लाडी को सदस्य नियुक्त किया गया है। यह जानकारी देते हुए कन्या विधालय गढ़शंकर के प्रबंधक कमेटी के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

LPU हिंसा पर हाईकोर्ट सख्त, पुलिस से पूछा—क्या रेप की घटना वास्तव में हुई थी?…सोशल मीडिया पर वायरल दावे की जांच कर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश

चंडीगढ़, 30 सितंबर। फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में कथित रेप की खबरों के बाद हुई हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने बुधवार को पंजाब पुलिस से...
Translate »
error: Content is protected !!