Ex MLA सत्कार कौर के खिलाफ संपत्ति मामले में केस दर्ज : विजिलेंस ने करीब 4 घंटे सत्कार कौर से की पूछताछ

by

लुधियाना : पूर्व विधायक सत्कार कौर के खिलाफ विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति मामले में केस दर्ज किया है। विजिलेंस ने करीब 4 घंटे सत्कार कौर से पूछताछ की। बता दें कि 2017 में कांग्रेस सरकार के दौरान फिरोजपुर देहाती से विधायक रही हैं और मौजूद समय में भाजपा में है। विजिलेंस ने सत्कार कौर से उनके द्वारा बनाई गई जायदादों के बारे पूछताछ की है। कौर ने कहा कि वह विजिलेंस की जांच में पूरा सहयोग करेंगी। कुछ भी अवैध उन्होंने नहीं बनाया है। उनकी संपत्ति में भी कोई इजाफा नहीं हुआ, इस तरह के आरोप लगना राजनीति से प्रेरित है। सत्कार ने कहा कि वह कानून पर विश्वास रखती है, सच्चाई की जीत होगी। उन पर जो आरोप लगाए गए है वह निराधार है। DSP केवल कृष्ण ने बताया कि उनके पास पूर्व विधायक की आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत आई थी। इसी मामले को लेकर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अग्निवीर अजय सिंह राजौरी में शहीद , बारूदी सुरंग की चपेट में आ गए थे अजय : 6 बहनों का अकेला भाई था जवान

चंडीगढ़ :   खन्ना के रामगढ़ सरदार गांव के रहने वाले 23 वर्षीय अग्निवीर जवान अजय सिंह जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शहीद हो गए। वहीं जवान की शहादत पर सीएम भगवंत मान ने अपने एक्स...
article-image
पंजाब

136 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद : दो तस्कर काबू

गढ़शंकर: 13 अक्तूबर: गढ़शंकर पुलिस ने 136 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद करके दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी सरताज सिंह चाहल द्वारा नशा तस्करों तथा लूटपाट करने वालों के खिलाफ शुरु की गई...
article-image
पंजाब

एजीटीएफ के हत्थे चढ़ा खतरनाक जस्सा बुर्ज गैंग के सरगना : पंजाब में कर चुका कई कांड

बठिंडा :  एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और बठिंडा पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान जस्सा बुर्ज गैंग के सरगना जसप्रीत सिंह उर्फ ​​जस्सा को उसके साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। तालाशी दौरान...
article-image
पंजाब

शहीदे आजम भगत सिंह के साथी पंडित किशोरी लाल की 34 वी बरसी मनाई

सीपीआईएम नेताओं ने भेंट की श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि। गढ़शंकर, 11 जुलाई : मंगलवार को शहीदे आजम भगत सिंह के इंकलाबी साथी पंडित किशोरी लाल की 34वी बरसी डॉ भगत हाल में कैप्टन करनैल सिंह की...
Translate »
error: Content is protected !!