Himachal: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, आईजीएमसी में करवाए टैस्ट, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह

by

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आईजीएमसी शिमला लाया गया। यहां उनके सभी रूटीन टैस्ट किए गए। इसके बाद वह अपने सरकारी आवास ओक ओवर लौट गए। मुख्यमंत्री को पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द की शिकायत थी, जिसके कारण उनका अल्ट्रासाऊंड किया गया। अल्ट्रासाऊंट की रिपोर्ट सामान्य आई, जिससे राहत की खबर है, हालांकि खून की जांच की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि सीएम की हालत अब सामान्य है और उन्हें घर भेज दिया गया है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है और फिलहाल वह शिमला के ओक ओवर स्थित सरकारी आवास में आराम कर रहे हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की थी और आज उन्हें जम्मू-कश्मीर चुनाव प्रचार के लिए रवाना होना था, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने के चलते उनके दौरे पर अब संशय बना हुआ है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नाबालिग लड़कियों से करवाती थी वेश्यावृत्ति… पाकिस्तानी जाकर शादी करने वाली सरबजीत कौर को लेकर बड़ा खुलासा

कपूरथला  : पंजाब के कपूरथला की सरबजीत कौर के पाकिस्तान जाकर निकाह करने के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। जांच में पता चला है कि सरबजीत कौर का पंजाब में पुराना...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री मान की अगुआई में सरकार ने माइनिंग साइट्स के लिए नया ऑक्शन सिस्टम लागू किया : जिससे वर्षों से चली आ रही अनियमितताओं पर लगाम लगाई जा सकेगी

 चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में खनन क्षेत्र को पारदर्शी, व्यवस्थित और जनहितैषी बनाने की दिशा में एक बड़ा और प्रभावी कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री मान की सोच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिराज, धर्मपुर, नाचन व करसोग विधानसभा क्षेत्र के 180 किलोमीटर से ज्यादा पैदल सफर कर शिमला लौटे जयराम ठाकुर, डॉ. मामराज ने की मुलाक़ात

एएम नाथ। शिमला : पिछले 20 दिनों से मंडी जिला के सिराज, धर्मपुर, नाचन व करसोग विधानसभा क्षेत्र के 180 किलोमीटर से ज्यादा की पैदल यात्रा करने के बाद नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्त भारत अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन बनाया जाए सुनिश्चित

नशे के हॉटस्पॉट स्थलों में त्वरित कार्रवाई करें अधिकारी तंबाकू उत्पादों के खुदरा व्यापारियों को 15 अक्तूबर तक करवाना होगा पंजीकरण : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!