HIV संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को किया जाएगा जागरुक : अभियान के अन्तर्गत रैड रिब्बन क्लबों द्वारा आयोजित की जाएंगी विभिन्न गतिविधियां

by
ऊना 17 अगस्त: ज़िला समन्वय समिति की बैठक अतिरिक्त उपायुक्त महेन्द्रपाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्हांेने बताया कि राष्ट्रीय एड्स कन्ट्रोल सोसाइटी हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से विभिन्न गतिविधियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि एचआईवी संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को जागरुक किया जाना चाहिए। लोगों को इसकी उत्पत्ति एवं प्रसार के बारे में बताया जाना चाहिए ताकि लोग इस महामारी के दुष्प्रभाव से बच सकें।
उन्होेंने बताया कि राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत ज़िला में एचआईवी/एड्स पर लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि स्वयं सेवी संस्था गंुजन इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपना विशेष सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस अभियान 12 अगस्त से 31 अगस्त तक मनाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत एचआईवी/एड्स पर ज़िला के विभिन्न कालेजों के रैड रिब्बन क्लबों द्वारा 18 से 25 वर्ष तक की आयु के युवाओं की 5 किलोमीटर की ज़िला स्तरीय मैराथन दौड़, 17 से 25 आयुवर्ग के युवाओं के लिए ड्रामा व रील प्रतियोगिता और 13 से 17 वर्ष के स्कूली बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। ड्रामा व क्विज़ प्रतियोगिता समूरकलां स्थित लता मंगेश्कर कला केन्द्र में आयोजित होंगी जबकि मैराथन मलाहत रेलवे फाटक से आरम्भ होगी। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में ज़िला ऊना के राजकीय महाविद्यालय ऊना, बीटन, अम्ब, हरोली तथा खड्ड के रैड रिब्बन क्लब के सदस्य भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में ज़िला स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले रैड रिब्बन क्लबों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रथम स्थान हासिल करने वाले क्लब को राज्य स्तरीय पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा।
उन्होंने बताया कि मैराथन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले क्लब को क्रमशः 4 हजार, 2 हजार व 1500, 30 से 60 सैकेंड की रील प्रतियोगिता में पहले तीन स्थानों को क्रमशः 1500, 1000 व 500, ड्रामा प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 7 हजार, द्वितीय 5 हजार व तृतीय 2 हजार रूपये के नकद पुरस्कार दिये जाएंगे। जबकि क्विज़ प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को 3 हजार, द्वितीय 2 हजार व तृतीय 1300 रूपये के नकद पुरस्कार के अलावा चतुर्थ स्थान हासिल करने वाले को 700 रूपये सांत्वना पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा।
बैठक में सीएमओ डाॅ. संजीव वर्मा, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. रमेश रत्तू, प्रिंसीपल खड्ड कालेज आरके शर्मा व अम्ब राजेश कुमार, ज़िला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी प्रिंस पठानिया, स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कृष्ण, जन सम्पर्क अधिकारी शारदा सारस्वत, डाॅ. विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रक्तदान से बड़ा कोई दान नहींः वीरेंद्र कंवर,

ऊना: विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य पर आज स्वास्थ्य केद्र थानाकलां में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत कथेट प्रधान मधुबाला को प्रधान पद से तत्काल निष्कासित करने के आदेश : प्रधान ग्राम पंचायत कथेट पंचायत की बैठकों- सभाओं से अनुपस्थिति के चलते निष्कासित

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जारी किए आदेश एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने विकासखंड भटियात के अंतर्गत प्रधान ग्राम पंचायत कथेट को ग्राम पंचायत की आधी बैठकों- सभाओं से अनुपस्थिति के चलते...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नाबालिग छात्रा को शराब पिलाकर दो युवकों ने सामूहिक किया दुष्कर्म : छात्रा को हरोली क्षेत्र के पास छोड़कर फरार

एएम नाथ । ऊना। बसोली गांव के तहत धार्मिकस्थल में 16 वर्ष की नाबालिग छात्रा को शराब पिलाकर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और आरोपी छात्रा को हरोली क्षेत्र के पास छोड़कर चले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

BJP में युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने की तैयारी! 60 साल से कम उम्र के चेहरों पर दांव, हिमाचल-पंजाब में भी बदल सकता है समीकरण

नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के बाद राज्यों में भी नई पीढ़ी को आगे लाने के संकेत; गुजरात में हर्ष सांघवी पर नजर नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) भविष्य की राजनीति में...
Translate »
error: Content is protected !!