ग्राम पंचायत कथेट प्रधान मधुबाला को प्रधान पद से तत्काल निष्कासित करने के आदेश : प्रधान ग्राम पंचायत कथेट पंचायत की बैठकों- सभाओं से अनुपस्थिति के चलते निष्कासित

by
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जारी किए आदेश
एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने विकासखंड भटियात के अंतर्गत प्रधान ग्राम पंचायत कथेट को ग्राम पंचायत की आधी बैठकों- सभाओं से अनुपस्थिति के चलते हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम के तहत तत्काल प्रभाव से निष्कासित करने के आदेश जारी किए हैं।
उपायुक्त द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि खंड विकास अधिकारी भटियात से इस संदर्भ में 23 मार्च 2024 को प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के अवलोकन तथा 23 अप्रैल 2024 को जारी कारण बताओं नोटिस के तहत उनके उत्तर को संतोषजनक व तथ्यों के विपरीत पाया गया तथा उन्हें प्रधान पद से निलंबित किया गया।
इसके पश्चात उप मंडल अधिकारी नागरिक भटियात द्वारा की गई जांच में उपरोक्त आरोप सिद्ध हुए तथा पंचायती राज वित्त नियम के तहत कैश बुक, भुगतान आदेश को हस्ताक्षरित न करना एवं विविध राशि की अदायगी न करने के आरोप सिद्ध पाए गए।
उपायुक्त ने प्रधान ग्राम पंचायत कथेट मधुबाला को प्रधान पद से तत्काल निष्कासित करने के आदेश सहित उन्हें प्रधान ग्राम पंचायत की मोहर तथा ग्राम पंचायत से संबंधित कोई भी अभिलेख, चल-अचल संपत्ति होने की अवस्था में तुरंत संबंधित पंचायत सचिव को सौंपने के भी आदेश दिए गए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

250 राशन कार्ड धारकों के 1100 लोगों को मिलेगी राशन की सुविधा : राजेश धर्माणी ने बरोट में किया उचित मुल्य के सब डिपो का शुभारंभ

उचित मूल्य की दुकानों का संचालन बेहतर तरीके से करें रोहित भदसाली।  बिलासपुर 5 अक्तूबर- नगर निगम योजना ,आवास और तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्मानी ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सहारा योजना को जारी रखेगी सरकार, नियमों में संशोधन की जरूरत, कुछ और बीमारियों को जोड़ा जाएगा : सीएम सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र में सोमवार को भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने सदन में प्रश्न उठाया कि सहारा योजना के तहत पेंशन अटकी हुई है और यह कब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किशाऊ बांध परियोजना का रास्ता साफ, हिमाचल पर 2,000 करोड़ रुपये का बोझ घटेगा

अमित शाह की अध्यक्षता वाली बैठक में हिमाचल की बड़ी जीत, किशाऊ परियोजना को मिली नई गति सुक्खू की मजबूत पैरवी रंग लाई, 422 मेगावाट किशाऊ बांध निर्माण का मार्ग प्रशस्त एएम नाथ। नई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्रिटेन में भारतीय मूल की 20 साल की युवती से रेप, सितंबर में सिख महिला से भी हुई थी ऐसी ही वारदात

लंदन : ब्रिटेन में सिख महिला से रेप की घटना के एक महीने बाद अब भारतीय मूल की 20 साल युवती से रेप किया गया है। भारतीय मूल की युवती से रेप की ये...
Translate »
error: Content is protected !!