एनआईए की टीमों ने रेड की गढ़शंकर के गांव धमाई व कस्बा हरियाना में : गढ़शंकर में शेरे पंजाब किसान युनियन के अध्यक्ष के घर गांव धमाई में और हरियाना में मोबाइल की दुकान करने वाले के घर

by
किसान यूनियन के नेता को 7 अगस्त को तो मोबाइल की दुकान करने वाले को 3 अगस्त को दिल्ली के कार्यालय में जांच में शामिल होने के लिए किया तलब
होशियारपुर (गढ़शंकर/ हरियाना) : नैशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी( एनआईए) की टीमों ने आज सुबह 6 वजे जिला होशियारपुर के गढ़शंकर के गांव धमाई में शेरे पंजाब किसान यूनियन के अध्यक्ष के घर और कस्बा हरियाणा में मोबाइल की दुकान करने वाले में घर रेड की और 3 घंटे तलाशी लेने के बाद टीम के हाथ कुछ नही लगा। लेकिन आगे की जांच के लिए शेरे पंजाब किसान यूनियन के अध्यक्ष को 7 अगस्त को तो मोबाइल की दुकान वाले को 3 अगस्त को दिल्ली तलब कर लिया है।
एनआईए की टीम की गढ़शंकर के गांव धमाई में रेड :
  गढ़शंकर के गांव धमाई में एनआईए की टीम ने शेरे पंजाब किसान युनियन के अध्यक्ष जसवंत सिंह भट्ठल के घर रेड की और करीव तीन घंटे घर में तलाशी ली। लेकिन उनहें कोई भी इतराज योगय कागजात व बस्तू नहीं मिली। जिसके बाद एनआईए की टी ने जसवंत सिंह भट्ठल को एनआईए के दिल्ली कार्यालय में सात अगस्त को तलब कर लिया है।
                     एनआईए की टीम सुवह करीव छे वजे शेरे पंजाब किसान युनियन के अध्यक्ष के घर धमाई पहंची और जसवंत सिंह को भट्टल को सर्च वरंट दिखाते हुए कहा कि घर की तलाशी लेनी है। इस दौरान उनके साथ पंजाब पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी भी काफी संख्यां में होशियारपुर से साथ आए हुए थे। एनआईए की टीम को जसवंत सिंह भट्ल ने तलाशी दौरान पूरा सहयोग दिया और एनआईए की टीम ने घर के हर कोने व हर अलमारी बैड व अन्य समान की तलाशी ली। लेकिन उन्हें कोई इतराज योगय ना ता कोई सामग्री, ना बस्तू और ना कोई कागजात मिला। जिसके बाद एनआईए के टीम ने उन्हें सात अगस्त को दिल्ली कार्यालय पहुंच कर जांच में शामिल में होने के लिए समय दे गए।
                  जसवंत सिंह भट्ठल कृषि के साथ साथ जिला नवांशहर के तहसील बलाचैर में पड़ते गांव बकापुर के अड्डे में बीज व कीटनाशक की दुकान करते है और बकापुर अनाज मंडी में आढ़त का काम भी करते है।
कोई भी इतराज योगय बस्तू ना मिलने के कागजात पर करवा ने गए हस्ताक्षर : जसवंत सिंह भट्ठल ने कहा कि मुझे तो कुछ पता ही नहीं था कि मामला है उन्होंने मुझे पहचान पत्र दिखाया और कहा कि एनआईए से आए है तो घर की तलाशी लेनी है। मैने कहा मैं आपके साथ तलाशी करवा देता हंू। जिसके बाद उन्होंने हर अलमारी, बैड व अन्य जगह की तलाशी ली लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला और जाते समय मेरे कागजात पर हस्ताक्षर करवा ले गए ओर मुझे उनकी कापी दे गए। जिस पर लिखा था कि तलाशी के दौरान कोई भी इतराज योगय कागजात या समान नहीं मिला। मुझे सात अगस्त को दिल्ली कार्यालय में जांच में शािमल होने के लिए आने को कह गए है। उन्होंने कहा कि मैने पूछा यह मामला क्या है तो उन्होंने कहा दिल्ली आपे पर कुछ ना कुछ आपको पता चल जाएगा। इस दौरान मेेरे विदेश जाने बारे में और अन्य कामकाज के बारे में पता कर चले गए।
एनआईए की टीम की कस्बा में हरियाना में रेड :
      हरियाना कस्बे  में आज सुबह करीब 6 बजे एनआईए की टीम ने एक रिटायर्ड अध्यापक नरिंदर सिंह के घर दबिश दी और करीब दो घंटे की पूछताछ के बाद टीम वहां से वापिस चली गई। पता चला है कि टीम ने पूर्व अध्यापक व उसके 30 वर्षिय बेटे सर्वजोत सिंह साबी से पूछताछ की, क्योंकि वह बैसाखी पर पाकिस्तान गए थे। टीम ने उनके घर का चप्पे-चप्पे की छानबीन भी की।
टीम के जाने के बाद रिटायर्ड अध्यापक नरिंदर सिंह ने बताया कि पाकिस्तान यात्रा संबंधी एनआईए टीम ने पूछताछ की और उन्हें क्लीन चिट देकर गई है। उन्होंने बताया कि एनआईए ने उन्हें व उनके बेटे को 3 अगस्त को दिल्ली बुलाया है। दूसरी तरफ इस रेड संबंधी जब थाना हरियाना के प्रभारी गुरप्रीत से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है।
जानकारी अनुसार सुबह करीब 6 बजे एनआईए की टीम जिसमें एक गाड़ी में अधिकारी सवार थे तो दूसरी बड़ी बस में कमांडों एवं पुलिस के जवान मौजूद थे। हैरानी की बात है कि इतनी सारी फोर्स के साथ टीम हरियाना में पहुंची और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं चली। टीम जब पूर्व अध्यापक के घर पहुंची तो उसका बेटा घर पर नहीं था तथा परिवार ने बताया कि वह पास के गांव में गया है। इसके बाद टीम नरिंदर सिंह को गाड़ी में बिठाकर सर्वजोत को लेने गई और उसे घर लाकर पूछताछ की और उसे तीन अगस्त को जांच में शामिल होने के लिए दिल्ली कार्यालय में बुलाया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ईडी ने आप के मोहाली से विधायक कुलवंत सिंह के ठिकानों पर की छापेमारी : शराब घोटाले में पंजाब के कई शहरों में पहले भी छापेमारी चुकी

मोहाली : दिल्ली-पंजाब आबकारी नीति मामले में ईडी ने आम आदमी पार्टी के मोहाली से विधायक कुलवंत सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की है। जालंधर ईडी ऑफिस ने छापा मारा है। मोहाली में छापेमारी...
article-image
पंजाब

टांडा पुलिस ने लूटपाट का आरोपी किया गिरफ्तार : सल्लन रोड टांडा में डकैती की घटना में शामिल था आरोपित

गढ़शंकर : जिले में नशाखोरी और लूट की वारदातों में शामिल अपराधियों पर काबू पाने के लिए एसएसपी होशियारपुर सुरेंद्र लांबा के निर्देशों पर विशेष अभियान चलाया गया है। होशियारपुर के एसपी (इन्वेस्टीगेशन) सरबजीत...
article-image
पंजाब

टूर्नामेंट में 16 टीमें ले रही हिस्सा : संत बाबा साधू सिंह ने सैवन साइड फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ

गढ़शंकर – गढ़शंकर के ब्लॉक माहिलपुर के गांव कहारपुर में एनआरआई व गांववासियों के सहयोग से संत बाबा हरी सिंह सपोर्टिंग क्लब द्वारा पेडू ओपन सैवन ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन कर शुभारंभ...
article-image
पंजाब

मोहाली जिले में ट्रैफिक चालान को ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू करने का हाई कॉर्ट ने दिए निर्देश

चंडीगढ़ l  पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को मोहाली जिले में ट्रैफिक चालान को ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू करने का निर्देश दिया। यह कदम ट्रायल कोर्ट्स पर बढ़ते बोझ को कम...
Translate »
error: Content is protected !!