25 करोड़ की लागत से बनेगी माहिलपुर-जेजो रोड व माहिलपुर-फगवाड़ा रोड: हरभजन सिंह ई.टी.ओ

by
 लोक निर्माण मंत्री ने डिप्टी स्पीकर रौढ़ी की मौजूदगी में दोनों सडक़ों के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत
 माहिलपुर (होशियारपुर)  01 अगस्त : लोक निर्माण मंत्री व बिजली मंत्री पंजाब हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने आज डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी की मौजूदगी में माहिलपुर में करीब 25 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली दो सडक़ों के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई। इनमें 13.05 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली माहिलपुर-जेजों रोड व 11.25 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली माहिलपुर-फगवाड़ा रोड शामिल है। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व पंजाब अनुसूचित जाति भूमि विकास व वित्तीय निगम के चेयरमैन हरमिंदर सिंह संधू भी मौजूद थे।
लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि माहिलपुर-जेजों रोड बहुत महत्वपूर्ण सडक़ है, जो कि पंजाब के हिमाचल प्रदेश से जोड़ती है। उन्होंने कहा कि पिछले काफी समय से सडक़ की हालत ज्यादा अच्छी नहीं थी और इसकी आखिरी मरम्मत मई 2015 में हुई थी। उन्होंने बताया कि 15.12 किलोमीटर लंबी इस सडक़ का निर्माण कार्य शुरु हो चुका है और जल्द ही इस सडक़ को मजबूत करने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सडक़ का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सडक़ बनाने वाली एजेंसी की ओर से सडक़ निर्माण पूरा होने के बाद 5 वर्ष के लिए इस सडक़ का रखरखाव भी किया जाएगा।
इसी तरह माहिलपुर को फगवाड़ा के साथ जोडऩे वाली सडक़ भी काफी महत्वपूर्ण है और इस सडक़ की भी आखिरी मरम्मत मई 2015 में ही हुई थी। उन्होंने कहा कि 14.34 किलोमीटर लंबी इस सड़क़ का निर्माण कार्य शुरु किया जा चुका है जो कि जल्द ही मुकम्मल हो जाएगी और इस सडक़ को भी बनाने वाली एजेंसी की ओर से भी सडक़ निर्माण पूरा होने के बाद 5 वर्ष के लिए सडक़ का रखरखाव किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने गढ़शंकर से नंगल व गढ़शंकर से नवांशहर को जाने वाली रोड को 33 फुट चौड़ा करने की घोषणा की।
हरभजन सिंह ईटीओ ने प्रदेशवासियों को दी जा रही निर्विघ्न बिजली सप्लाई के संबंध में बोलते हुए कहा कि प्रदेश वासियों को 600 यूनिट मिल रही मुफ्त बिजली के कारण पंजाब के 90% उपभोक्ताओं को बिजली का बिल जीरो आ रहा है। उन्होंने कहा कि 2015 से बंद पड़ी पिछवाड़ा कोयले की खादान को
हमारी सरकार ने आते ही खुलवाया है, जिससे प्रदेश को 1500 करोड़ पर वार्षिक आय हो रही है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से पंजाब के थर्मल प्लांटो में 45 दिन का कोयला रिजर्व पड़ा है। उन्होंने कहा कि महज सवा साल के अरसे में ही मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पंजाब की आ सकता की गाड़ी को पटरी पर ला दिया है।
इस दौरान डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर व चब्बेवाल में करवाए जा रहे विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर को जोड़ने वाली अलग-अलग सड़क का निर्माण कार्य पहले ही युद्ध स्तर पर चल रहा है, जिससे इलाका वासियों को बहुत लाभ पहुंचा है। उन्होंने
कहा कि पिछले दिनों बाढ़ के कारण विधानसभा क्षेत्र चब्बेवाल के गांव हल्लूवाल व अन्य क्षेत्रों में जिन सड़कों व पुलों का नुकसान हुआ था, उसका निर्माण कार्य भी जल्द शुरू करवा दिया जाएगा इस संबंध में कैबिनेट मंत्री ने मंजूरी दे दी है।
इस मौके पर हरजोत बंगा, लोक सभा इंचार्ज हरविंदर सिंह बक्शी, मोहन लाल, एस.ई लोक निर्माण विभाग इंदरजीत सिंह, एक्सियन तेजिंदर सिंह, एस.डी.ओ बलिंदर सिंह, जे.ई गुरतेज के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हनीमून पर गए नवविवाहित जोड़े की कार का एक्सीडेंट : पति की मौत, कीरतपुर में गाड़ी के उड़े चिथड़े

एएम नाथ। कीरतपुर साहिब/ चंडीगढ़ :  मनाली नेशनल हाइवे पर रविवार सुबह भीषण हादसा हुआ है। कीरतपुर साहिब में हुए इस सड़क हादसे में नवविवाहित दुल्हन का सुहाग उजड़ गया। शादी के बाद घूमने...
पंजाब

अकाली नेता बीबी जोश के बेटे के उड़े होश….दुकानदार पर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज..एसएचओ बलविदर सिंह जौड़ा को सस्पेंड करके लाइन हाजिर

  होशियारपुर : सिटी पुलिस ने रेलवे रोड पर मेडिकल स्टोर के मालिक व उसके परिवार को पीटने के आरोप में शामचौरासी की पूर्व विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री बीबी महिदर कौर जोश के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

33.41 चिट्टे समेत युवती सहित 5 व्यक्ति हिमाचल में विभिन्न जगहों से पुलिस ने किए ग्रिफ्तार

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल पुलिस ने आज बिभिन्न जगहों से पुलिस की टीमों ने युवती समेत 5 को 33.41 ग्राम चिट्टे सहित ग्रिफ्तार किया है। जिनमे एक चंडीगढ़ और एक पंजाब का...
article-image
पंजाब

पंजाब के AG गुरमिंदर सिंह गैरी ने दिया इस्तीफा : AAP सरकार के 3 साल में चौथा इस्तीफा

पंजाब के एडवोकेट जनरल गुरमिंदर सिंह गैरी ने इस्तीफा दे दिया है। उनका कार्यकाल 31 मार्च तक था. ये भी पंजाब में पहली बार हो रहा है कि एक ही सरकार में तीन एडवोकेट...
Translate »
error: Content is protected !!