HIV, TB उन्मूलन के लिए युवाओं ने लगाई दौड़ : मैराथन दौड़ में महिला वर्ग में रवीना, पुरूष वर्ग में विक्रम अव्वल

by

विजेताओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
धर्मशाला, 22 सितंबर। टीबी व एचआईवी रोग के भेदभाव को कम करने और युवाओं को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से धर्मशाला में आयोजित मैराथन दौड़ के महिला वर्ग में नगरोटा बगबां कालेज की रवीना कुमारी तथा पुरूष वर्ग में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के विक्रम ने अव्वल स्थान हासिल किया। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की भोली ने द्वितीय पुरस्कार, धर्मशाला कालेज की रितिका को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया इसी तरह से राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की नैंसी और अदिति को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
इसी के साथ पुरुष वर्ग में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के पंकज ने दूसरा, अरुण भाटिया तीसरे स्थान पर रहे इसके साथ में धर्मशाला कॉलेज के आकाश तथा पालमपुर कालेज के नवनीत को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। महिला तथा पुरूष वर्ग में सभी विजेता खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। यह मैराथन स्टेट वार मेमोरियल धर्मशाला से होते हुए सर्किट हाउस धर्मशाला से वार मेमोरियल धर्मशाला के प्रांगण में समाप्त हुई। इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि सीएमओ डा सुशील शर्मा ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए।
क्षय रोग उन्मूलन में युवाओं की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग विशेषकर युवाओं की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता है । उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 तक देश से क्षय रोग उन्मूलन का लक्ष्य रखा है। इसकी प्राप्ति के लिए समाज के हर एक वर्ग को मिलकर कार्य करना होगा। टीबी मुक्त अभियान जिसमें प्रचार और प्रसार की महत्वपूर्ण भूमिका है इस जन जागरण अभियान का उद्देश्य लोगों में टीबी रोग के प्रति गलत धारणाओं भ्रांतियां को खत्म करना है स उन्होंने कहा कि क्षय रोग एक श्वास संबंधी संक्रमण है, जिसे जन अभियान के माध्यम से समाप्त किया जा सकता है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि एचआईवी और एड्स महामारी शुरू होने के 40 वर्ष बाद भी, इतनी भ्रान्तियाँ और गलतफहमियाँ फैली हुई हैं. समाज को इन भ्रांतियां को मुक्त करने की आवश्यकता है। इससे पहले मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ आर के सूद ने कहा कि सरकार ने साल भारत को टीबी मुक्त राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अब सामुदायिक स्तर पर क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम चलाकर जनभागीदारी बढ़ाने का फैसला किया है।
निश्चय मित्रों ने 1100 मरीजों को लिया गोद
स्वास्थ्य मंत्रालय की पहल पर अब पूरे देश में ‘निक्षय मित्र’ कार्यक्रम के जरिए टीबी को देश से खत्म का कार्यक्रम चलाया जा रहा है इस कड़ी में जिला में लगभग 311 निश्चय मित्र बन चुके हैं जिन्होंने लगभग 1100 मरीजों को गोद लिया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में टीबी फ्री पंचायत का कार्यक्रम जिला कांगड़ा मैं चलेगा , जिसमें कुछ मानकों के आधार पर सभी पंचायत का मूल्यांकन होगा वह जो भी पंचायत मूल्यांकन के बाद टीबी फ्री घोषित होती है उसे जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर विभिन्न कॉलेजों के नोडल ऑफिसर्स, वार मेमोरियल धर्मशाला से कर्नल डढ्वाल विशेष अतिथि रहे, धर्मशाला एन एस एस स्वयंसेवी, डॉ तरुन सूद जिला कार्यक्रम अधिकारी, राजेन्द्र कुमार, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुरवासियों को शॉपिंग कांप्लैक्स के रूप में मिलेगी एक और बड़ी सौगात : वर्तमान बस स्टैंड पर बनेगा एक भव्य बहुमंजिला शॉपिंग मॉल ऑडिटोरियम, पार्किंग और अन्य सुविधाएं का भी होगा प्रावधान

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार नगर निगम तैयार कर रही है योजना का खाका एएम नाथ। हमीरपुर 06 फरवरी। अपने गृह जिले के मुख्यालय को नगर निगम का दर्जा देकर और यहां लगभग 125 करोड़ रुपये...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वैष्णो देवी भूस्खलन: मौतों की संख्या बढ़कर हुई 33, कई पुल क्षतिग्रस्त, ट्रेनें रद्द… प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

जम्मू : वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है और पीड़ितों की मदद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराह विधानसभा क्षेत्र में 83 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर : विक्रमादित्य सिंह 

लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री ने किया चंडी-बडोह वाया भटोली सड़क कार्य का लोकार्पण : लोक निर्माण विभाग के निर्माणाधीन मंडल भवन व कियानी- राजनगर-चकलू-कोटी सड़क का किया निरीक्षण एएम नाथ। चम्बा : ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देवभूमि में चिट्टा माफिया के लिए कोई स्थान नहीं, सूचना देने वाले को किया जाएगा पुरस्कृत: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के साथ दाड़ी ग्राउंड से पुलिस ग्राउंड तक किया वॉकथॉन धर्मशाला में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन के माध्यम से युवाओं को किया जागरूक एएम नाथ। धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!