Hoshiarpur : राहुल हत्याकांड का आरोपित समस्तीपुर से काबू : ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब रवाना

by

समस्तीपुर/होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर जिले के मॉडल टाउन थाना में दर्ज हत्या के मामले में वांछित आरोपित मोती साहनी को पंजाब पुलिस ने बिहार के समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान कुआं गांव निवासी लक्ष्मी साहनी के पुत्र मोती साहनी के रूप में हुई है। वह होशियारपुर के मॉडल टाउन थाना में दर्ज कांड संख्या 110/24 में नामजद था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

गुजरात में आरोपितों को पनाह देने का आरोप

पुलिस के अनुसार, हत्या की वारदात के बाद अन्य आरोपितों को मोती साहनी ने कथित तौर पर पनाह दी थी। उस समय वह गुजरात में नौकरी करता था। आरोप है कि घटना को अंजाम देने के बाद अन्य आरोपित उसके साथ गुजरात में रहे थे। बाद में वे उसके साथ बिहार के बिथान क्षेत्र में भी पहुंचे और वहां छिपकर रह रहे थे।

पुलिस ने हत्या के मामले में अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की, जिसमें मोती साहनी की भूमिका सामने आने की बात कही गई। इसके बाद उसे भी मामले में आरोपित बनाया गया। उसके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद पंजाब पुलिस ने बिथान पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब ले गई पुलिस

गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस ने आरोपित को ट्रांजिट रिमांड पर ले जाने के लिए संबंधित न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद पुलिस उसे अपने साथ पंजाब ले गई, जहां उसे संबंधित थाना पुलिस के समक्ष पेश कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बिथान थानाध्यक्ष राज किशोर ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पंजाब पुलिस आरोपित को अपने साथ ले गई है।

14 मई 2024 को दर्ज हुआ था हत्या का मामला

जानकारी के अनुसार, 14 मई 2024 को राहुल उर्फ बाबा (27) की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। राहुल रेलवे स्टेशन पर काम करता था। बताया गया कि रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे उस पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया था। इस मामले में पुलिस आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ब्यास नदी में बहे 4 युवकों में से 3 युवकों के शव पुलिस को हुए बरामद, 1 की तलाश जारी

जालंधर: पंजाब के जालंधर के अर्बन एस्टेट इलाके से रविवार को ब्यास नदी में बहे 4 युवकों में से 3 के शव पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। ये शव पंजाब पुलिस की टीम...
पंजाब

खालसा कॉलेज में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400 वर्षीय प्रकाश पर्व को समर्पित सेमिनार 20 मार्च को 

गढ़शंकर।  स्थानीय बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा कॉलेज के सहयोग से श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400 वर्षीय प्रकाश पर्व को समर्पित सेमिनार 20 मार्च दिन...
article-image
पंजाब

लिंग निर्धारण टैस्ट को लेकर निजी स्कैन सेंटरों को हिदायतें दी : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संबंधी छात्रों को जागरूक किया

गढ़शंकर : सिविल अस्पताल गढ़शंकर में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन कुमार के कक्ष में निजी नर्सिग होम एवं स्कैन सेंटर की बैठक बुलाई गयी जिसमें गढ़शंकर शहर में गिरते लिंगानुपात एवं लिंगानुपात को...
Translate »
error: Content is protected !!