HP हाईकोर्ट में निर्दलीय विधायकों के इस्तीफ़े का मामला “लटका” : डबल बैंच में दोनों जजों की राय अलग, अब तीसरा न्यायाधीश होगा निर्णायक

by
एएम नाथ। शिमला ;   हिमाचल प्रदेश के तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफ़े का मामला लटक गया है। हाई कोर्ट ने मामले को लेकर 30 अप्रैल को बहस पुरी होने पर फैंसला सुरक्षित रखा था जिस पर आज हाई कोर्ट की डबल बैंच मुख्य न्यायाधीश एमएस राम चंद्र राव और ज्योत्सना रिवालदुआ की अदालत ने फैंसला सुनाया।
दोनों जजों का मामले को लेकर अलग अलग मत है जिस पर अब मामले को तीसरे जज की राय के लिए रेफर किया गया है जिनकी राय के बाद फैंसला होगा।
हाईकोर्ट के एडवोकेट जनरल अनूप रत्न ने बताया कि निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे को लेकर मुख्य न्यायाधीश और ज्योत्सना रिवालदुआ के अलग अलग मत है ऐसी स्थिति में अब मामले को लेकर तीसरे जज की राय पर फैंसला निर्भर करता है।
मामले को लेकर न्यायाधीश ज्योत्सना रिवालदुआ का मत था कि हाई कोर्ट स्पीकर को फैसला सुनाने के लिए निर्देश दे सकता है।
मुख्य न्यायाधीश एमएस राम चंद्र राव का कहना था कि स्पीकर संवैधानिक पद पर है। ऐसे में हाई कोर्ट स्पीकर को निर्देश नही दे सकता।अलग मत होने के चलते इसलिए अब तीसरे जज की राय पर फैंसला निर्भर करेगा।
हिमाचल हाई कोर्ट के महाधिवक्ता अनूप रतन ने कहा कि तीनों निर्दलीय विधायकों ने उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर उनका इस्तीफा हाई कोर्ट से स्वीकार किए जाने की प्रार्थना की थी।
इस पर उच्च न्यायालय की डिवीजन बेंच ने इस याचिका को एकमत से खारिज कर दिया है और कहा है कि इस पर फैंसला हाई कोर्ट नही कर सकता। यह विधान सभा अध्यक्ष का क्षेत्राधिकार है।
तीन निर्दलीय विधायक होशियार सिंह, आशीष शर्मा और केएल ठाकुर ने स्पीकर द्वारा इस्तीफ़ा स्वीकार न होने पर हाईकोर्ट में दी चुनौती दी गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

18 यात्री घायल : चंडीगढ़ मनाली नैशनल हाईवे पर पंजाब की लग्जरी बस पल्टी

बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे पर पंजाब की एक लग्जरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 18 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टे के साथ पंजाब रजिमेंट का जवान गिरफ्तार, छुट्टी पर आया था घर

ऊना :  हिमाचल प्रदेश में लगातार चिट्टा के तस्कर पकड़े जा रहे हैं. अब आर्मी जवान को ऊना पुलिस ने चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

हम 7 दिन से मर रहे हैं : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ व पंडित प्रदीप मिश्रा का एक वायरल, भाजपा ने कसा तंज

भोपाल। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की बातचीत का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें कमलनाथ पंडित मिश्रा...
हिमाचल प्रदेश

राजीव गांधी सौर ऊर्जा स्टार्ट-अप युवाओं के लिए खोलेंगी स्वरोजगार के द्वार

कलाकारों ने दी सरकार की योजनाओं की जानकारी एएम नाथ। चंबा, 7 फरवरी :   सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के साथ  सम्बद्ध लोकनाट्य  के कलाकारों द्वारा आज सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी...
Translate »
error: Content is protected !!