HP यूनिवर्सिटी में बीएड की 1369 सीटें खाली : 6 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

by

रोहित भदसाली।  शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में निजी बीएड कॉलेज में खाली रह गई सीटों को भरने के लिए अंतिम माप अप राउंड करने का फैसला लिया है। इसके लिए छात्रों को 3 से लेकर 6 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस दौरान ऑनलाइन आए आवोदनों में पात्र पाए जाने वाले छात्रों को प्रवेश दिया जाना है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के तहत पंजीकृत निजी बीएड कालेजों में अभी तक ऑनलाइन के चार और ऑफलाइन के दो दिन लगातार हुई काउंसलिंग के बावजूद 1369 सीटें बीएड की खाली पड़ी है।

इसमें बीएड कालेजों में प्रबंधन कोटा शामिल नहीं है। प्रबंधन कोटे की सीटें इससे अलग है। इसलिए विश्वविद्यालय प्रशासन से पिछले दिनों राज्य के बीएड कॉलेज संचालकों ने मांग की थी। वे बीएड की खाली सीटों को भरने के लिए फिर से मंजूरी की मांग कर रहे थे। विश्वविद्यालय प्रशासन में उनकी मांग को इस मापराउंड को करने का फैसला लिया है। इसमें प्रवेश लेने के लिए छात्र को तय समय में ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए पात्रता सामान्य वर्ग के छात्र के लिए प्रवेश परीक्षा में 53 अंक व आरक्षित वर्ग के छात्र और छात्राएं के लिए न्यूनतम 45 की रखी है। विवि प्रशासन की ओर से इसके निर्देश जारी कर दिए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप के सांसद संजय सिंह की जमानत याचिका खारिज

नई दिल्लीः दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को शुक्रवार को झटका लगा। राउज एवेन्यू कोर्ट ने संजय सिंह की जमानत याचिका खारिज कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एक महीने में क्या 8 लाख रुपये कमाना चाहते हो, तो जानिए :1 महीने तक मोबाइल नहीं चलाया तो आपको 8 लाख रुपये देगी ये कंपनी

 अमेरिकी दही कंपनी आपको एक महीने के लिए फोन छोड़ने पर 8.3 लाख रुपये देने की पेशकश कर रही है ।सिग्गी नाम की ये अमेरिकन कंपनी “डिजिटल डिटॉक्स चैलेंज” चला रही है, जिसके तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मशाला बनेगा माॅडल स्कूल: सुधीर शर्मा

विधायक ने वार्षिक उत्सव में मेधावी विद्यार्थियों को वितरित किए टैब्स धर्मशाला, 10 जनवरी। विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि राजकीय गर्ल्स वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला को माॅडल स्कूल के रूप में विकसित किया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट ने फैसले पर लगाई मुहर : बरकरार रहेगा सामान्य वर्ग को दिया जाने वाला 10% आरक्षण

आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लोगों को 10% आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मुहर लगा दी। इस फैसले का फायदा सामान्य वर्ग के लोगों को शिक्षा और सरकारी नौकरी में...
Translate »
error: Content is protected !!