HP यूनिवर्सिटी : एमए संस्कृत के पेपर में डाल दिए दूसरे विषय के सवाल : प्रश्न पत्र देख चकराया माथा

by

शिमला : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को करवाई एमए संस्कृत के पहले सत्र की परीक्षा में आए प्रश्नपत्र को देखकर छात्र दंग रह गए। परीक्षार्थियों का दावा है कि प्रश्नपत्र में काफी प्रश्न दूसरी किताब से डाल दिए थे।

परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र पढ़ने के बाद यह मामला मौके पर तैनात शिक्षकों व अधिकारियों के समक्ष उठाया तो इसे विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष लाया गया। इसके बाद परीक्षा पत्र में सुधार किया गया।

दुरुस्ती में लग गया एक घंटे का समय : परीक्षार्थियों का आरोप है कि प्रश्नपत्र को दुरुस्त करने में लगभग एक घंटे का समय लग गया। परीक्षार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि समय कम होने के चलते अधिकतर छात्र अपने पेपर को सही तरीके से नहीं कर पाए हैं। उन्होंने अतिरिक्त अंक देने की मांग की है।

नाटक व काव्य के पेपर में पूछे न्याय वैशेषिक से प्रश्न :  बुधवार को विश्वविद्यालय के सभी परीक्षा केंद्रों में प्रथम सत्र का नाटक व काव्य का पेपर था। इसमें काफी प्रश्न न्याय वैशेषिक से पूछे गए। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को गलती का अहसास होने के बाद इसे पेपर आरंभ होने के लगभग एक घंटे बाद सुधारा गया। इसके बाद विद्यार्थियों को फिर से पेपर के प्रिंट दिए गए।

तुरंत सुधार कर दिया :  हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर श्याम लाल ने माना कि परीक्षा के दौरान प्रश्नों का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय की सीक्रेसी ब्रांच ने त्वरित कार्रवाई कर इसमें सुधार कर दूसरे प्रश्न भेजे। इसके बाद परीक्षा सामान्य तरीके से हुई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नोडल अधिकारियों की भूमिका और जिम्मेदारियों को लेकर बैठक आयोजित : अधिकारियों को कर्तव्य निष्ठा के साथ  कार्यों का निर्वहन बनाना होगा सुनिश्चित : एसडीएम अरुण शर्मा

एएम नाथ। चंबा, 23 मार्च :   सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम चंबा अरुण शर्मा की  अध्यक्षता में  लोकसभा निर्वाचन – 2024 के तहत  विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 03- चंबा के लिए नियुक्त विभिन्न नोडल अधिकारियों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो श्रद्धालुओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

  अम्ब : होली के अवसर पर उस दौरान खुशियां गम में बदल गई, जब मैडी मेले में दो श्रद्धालुओं की अचानक मौत हो गई। दरअसल मैड़ी मेला में दो श्रद्धालुओं की संदिग्ध परिस्थितियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिवंगत सैनिक के परिजनों को विधायक सुरेश कुमार ने सौंपा 7.5 लाख रुपये का चेक

5 नवंबर को डयूटी के दौरान हुई थी भ्याड़ के हवलदार दिनेश कुमार शर्मा की मृत्यु रोहित राणा।  भोरंज 29 नवंबर। ग्राम पंचायत महल के गांव भ्याड़ के दिवंगत हवलदार दिनेश कुमार शर्मा के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि मंत्री ने किया 1.75 करोड़ की लागत से बनने वाले पशु चिकित्सालय का शिलान्यास : सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा संस्थान, आधा हिमाचल होगा इससे कवर

धर्मशाला । कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज बुद्धवार को शाहपुर में 1 करोड़ 75 लाख की लागत से बनने वाले पशु चिकित्सालय का शिलान्यास कर भूमिपूजन किया। उन्होंने इसके बाद...
Translate »
error: Content is protected !!