HP63F-0001, HP33G-0001 और HP68

by

शिमला : निदेशक परिवहन विभाग अनुपम कश्यप ने बताया कि विभाग 04 दिसम्बर, 2023 से विशेष पंजीकरण चिन्ह 0001 के आवंटन के लिए ई-ऑक्शन शुरू करने जा रहा है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, शिमला के लिए HP63F-0001 पंजीयन एवं अनुज्ञापन प्राधिकरण, मण्डी के लिए HP33G-0001 और (क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, धर्मशाला के लिए HP68C-0001 ई-ऑक्शन होगी।
केन्द्रीय मोटर वाहन अधिनियम, 1989 के नियम 47 के तहत इच्छुक व्यक्ति जो हिमाचल का निवासी हो या जिसके पास राज्य में व्यवसाय करने का प्रमाण हो, विशेष पंजीकरण चिन्ह 0001 के लिए परिवहन विभाग की वैबसाईट https://himachal.nic.in/transport पर जा कर ई-ऑक्शन फैन्सी नम्बर के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं।
ई-ऑक्शन के लिए न्यूनतम बोली 5,00,000 रुपये से आरम्भ होगी। आरम्भिक पंजीकरण के दो हजार रुपये होंगे, जिन्हें वापिस नहीं किया जाएगा। न्यूनतम बोली की 30 प्रतिशत राशि 1,50,000 रुपये जमा करवानी होगी। यह सफल बोलीदाता के अतिरिक्त अन्य को असफल रहने पर पांच दिनों के भीतर वापिस कर दी जाएगी। आवेदनों का पंजीकरण सोमवार 4 दिसम्बर, 2023 को प्रातः 10 बजे से शनिवार 9 दिसम्बर, 2023 सांय 5 बजे तक होगा और आवेदक बोली में भी साथ-साथ भाग ले सकते हैं। रविवार को पंजीकरण नहीं किया जा सकेगा और आवेदक केवल ई-ऑक्शन में भाग ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि बोली की शुरूआत बोली के न्यूनतम मूल्य 5,00,000 रुपये की 20 प्रतिशत राशि (1,00,000 रुपये) की बढ़ोतरी के साथ होगी। बोली के लिए प्रारम्भिक राशि 6,00,000 रुपये इसके पश्चात् बोली न्यूनतम मूल्य 5,00,000 रुपये की 10 प्रतिशत राशि जो कि 50,000 रुपये होगी, के साथ ही बढ़ सकती है। ई-ऑक्शन का परिणाम रविवार सांय 5 बजे घोषित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सफल बोलीदाता को बकाया राशि तीन दिन के भीतर 13 दिसम्बर, 2023 तक जमा करवाना सुनिश्चित करना होगा। उसके उपरान्त ही नम्बर आवंटित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अगर सफल आवेदक किसी कारण विशेष पंजीकरण चिन्ह लेने में असमर्थ रहता है तो उसके द्वारा जमा करवाई गई 30 प्रतिशत अग्रिम राशि जो कि 1,50,000 रुपये बनती है, वापिस नहीं होगी व सरकारी कोष में जमा होगी। यह पंजीकरण नम्बर दूसरे स्थान पर रहने वाले व्यक्ति को भी नहीं दिया जाऐगा। इस नम्बर के लिए विभाग द्वारा पुनः बोली लगाई जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) के निर्माण के लिए जिले की सभी पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन – उपायुक्त, लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना

03 से 05 अगस्त तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी बैठकें, जनभागीदारी से तय होगी विकास की दिशा एएम नाथ।  केलांग, 24 जुलाई….उपायुक्त, लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चैत्र नवरात्र मेला के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों को सम्नवय स्थापित कर कार्य करने के डॉ. निधि पटेल ने निर्देश

बिलासपुर , 19 मार्च : आयुक्त मंदिर श्री माता नयना देवी जी डॉ० निधि पटेल ने चैत्र नवरात्र मेला के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों को सम्नवय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के विधायक चंद्रशेखर आमरण अनशन पर बैठ गए

एएम नाथ । मंडी  : सड़क निर्माण में कोताही पर कांग्रेस के  विधायक आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। जालंधर-हमीरपुर-धर्मपुर-मंडी-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) निर्माण कार्य में कोताही से मंडी जिले के धर्मपुर उपमंडल में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के 6 बागी विधायकों पर दल बदल कानून के तहत विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने सुरक्षित रखा फैसला

एएम नाथ शिमला : हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 6 बागी विधायकों पर दल बदल कानून के तहत सरकार और बागी विधायको के वकीलों की दलीलों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित...
Translate »
error: Content is protected !!