HPU शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव : अब अंकों से नहीं, साक्षात्कार के प्रदर्शन से होगा अंतिम चयन

by

एएम नाथ।  शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद ने शिक्षक भर्ती नीति और कार्यक्रम में संशोधन को मंजूरी दे दी है। नई व्यवस्था के तहत प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर पदों पर अंतिम चयन अब साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

विश्वविद्यालय ने यूजीसी विनियम-2018 के प्रावधानों को अपनाते हुए शोध अंक और शैक्षणिक अंकों की भूमिका सीमित कर दी है। अब ये अंक केवल अभ्यर्थियों की प्रारंभिक छंटनी और साक्षात्कार के लिए सूची तैयार करने तक ही उपयोग किए जाएंगे। अंतिम निर्णय चयन समिति के समक्ष अभ्यर्थी के प्रदर्शन के आधार पर लिया जाएगा।

साक्षात्कार में न्यूनतम अंक जरूरी

नई नीति के अनुसार चयन के लिए साक्षात्कार में न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार में 50 प्रतिशत अंक और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 45 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।

प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर पदों के लिए सभी पात्र अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। वहीं सहायक प्रोफेसर भर्ती में शैक्षणिक अंक केवल साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों की सूची तैयार करने में इस्तेमाल होंगे।

सहायक प्रोफेसर भर्ती के लिए नई स्क्रीनिंग व्यवस्था

सहायक प्रोफेसर पदों के लिए विश्वविद्यालय ने शॉर्टलिस्टिंग के नए नियम तय किए हैं। एक पद के लिए अधिकतम 25 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद प्रत्येक अतिरिक्त पद पर 10 अतिरिक्त अभ्यर्थियों को सूची में शामिल किया जाएगा।

एक पद होने की स्थिति में साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए कम से कम पांच पात्र आवेदन और तीन सूचीबद्ध अभ्यर्थियों की उपस्थिति आवश्यक होगी। वहीं एक से अधिक पदों के लिए कम से कम सात आवेदन और पांच उम्मीदवारों की उपस्थिति जरूरी होगी।

आवेदन जांच और आरक्षण नियमों में भी बदलाव

नई भर्ती नीति के तहत अधूरे आवेदन और निर्धारित योग्यता पूरी नहीं करने वाले आवेदन निरस्त किए जाएंगे। स्क्रीनिंग समिति सभी आवेदनों की जांच करेगी। विश्वविद्यालय ने भर्ती प्रक्रिया में क्षैतिज आरक्षण को भी शामिल किया है।

ऐसे मामलों में जहां किसी आरक्षित श्रेणी में केवल एक ही पात्र उम्मीदवार उपलब्ध होगा, उसे भी चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। चयन समिति की सिफारिशों को सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी मिलने के बाद भर्ती परिणाम जारी किए जाएंगे।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव ज्योति राणा ने संशोधित भर्ती नीति के संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पेंशनभोगी 30 सितंबर तक जमा कर सकेंगे जीवन प्रमाण-पत्र

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश के पेंशनभोगी और पारिवारिक पेंशनभोगी 30 सितंबर, 2026 तक अपना जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश कोषागार नियमों और वित्त विभाग के निर्देशों के तहत...
article-image
पंजाब

अरब देशों में फंसे पंजाब के लोगों की मदद के लिए एक्टिव हुई मान सरकार…. हेल्पलाइन नम्बर जारी

चंडीगढ़ : खाड़ी देशों में फंसे पंजाब के नागरिकों को सुरक्षित लाने के लिए पंजाब सरकार हरकत में आ गई है। ईरान-इस्राइल टकराव के बीच कई पंजाबी परिवार संयुक्त अरब अमीरात में फंस गए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बनीखेत-खैरी सड़क पर कार हादसा, एक की मौत, एक घायल

एएम नाथ। डलहौज़ी :बनीखेत-खैरी संपर्क मार्ग पर बडेरू के पास एक निजी कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रभावितों को 81 करोड़ रुपये की राहत राशि वितरित : मंडी में आपदा प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री ने राहत राशि की प्रदान

मुख्यमंत्री ने मधु-मांडव पहल का शुभारम्भ किया एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रभावित परिवारों को राहत राशि...
Translate »
error: Content is protected !!