HRTC की बस में 2 किलो 43 ग्राम चरस समेत पिता-बेटी को पुलिस ने किया ग्रिफ्तार… चंडीगढ़ में दी जानी थी सप्लाई

by

एएम नाथ : बिलासपुर । कुल्लू से चरस लेकर चंडीगढ़ सप्लाई देने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में जा रहे नेपाली मूल के एक व्यक्ति और उसकी बेटी को बिलासपुर पुलिस ने एसीसी चौक बरमाणा में दो किलो 43 ग्राम चरस समेत गिरफ्तार किया है।

यह लोग मनाली देहरादून बस में सवार थे और चंडीगढ़ तक जा रहे थे। हालांकि प्रारंभिक तौर पर उन्होंने चरस की खुद ही खरीद करने की बात कही है, लेकिन पुलिस को भी शक है कि उन्हें कुरियर के तौर पर उपयोग किया गया है। यह दोनों लोग लंबे समय से कुल्लू में किराये में मकान में रह रहे थे।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम रूटीन चैकिंग पर तैनात थी, इसी दौरान मनाली से देहरादून जा रही एचआरटीसी बस को जांच के लिए रोका गया। बस की सीट संख्या 26 पर बैठे व्यक्ति की हरकतें संदिग्ध लगीं, जो पुलिस को देखकर घबरा गया।

पूछताछ पर उसने अपना नाम लाल बहादुर साही (61) निवासी मदन चौक डाकघर पोलपुर तहसील व थाना कोहलापुर जिला बांके- नेपाल बताया। वह अपनी बेटी 31 वर्षीय निशा देवी के साथ चंडीगढ़ जा रहा था, जोकि बस की सीट संख्या 21 पर बैठी थी। पुलिस से बचने के लिए दोनों अलग-अलग बैठे थे।

संदेह के आधार पर महिला आरक्षी द्वारा निशा देवी के बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैग से दो खाकी टेप से लिपटे पैकेट बरामद हुए, जिन्हें खोलने पर अंदर चरस बरामद हुई। जब्त की गई चरस का कुल वजन 2 किलोग्राम 42 ग्राम पाया गया। यह लोग गांव देवधर डाकघर नेयोली तहसील सदर कुल्लू में किराये में मकान में रह रहे थे। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे संयुक्त रूप से इस चरस को ला रहे थे।

इस पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना बरमाणा में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपितों से यह जानने का प्रयास कर रही है कि वे इसे कहां से लेकर आए थे तथा इसे कहां लेकर जा रहे थे। इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस प्रवक्ता डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना बरमाणा पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

असम सरकार ने आपदा राहत कोष में किया 10 करोड़ रुपये का अंशदान, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन से आई आपदा से निपटने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा गठित आपदा राहत कोष-2023 में असम सरकार ने 10 करोड़ रूपये की सहायता राशि का अंशदान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रेस क्लब कुल्लू ने डीसी आशुतोष गर्ग को किया सम्मानित

कुल्लू 23 जनवरी :  सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने व लोगों की फीडबैक प्रशासन तक पहुंचाने में मीडिया सेतु की भूमिका निभाता है ।मीडिया की फीडबैक से प्रशासनिक मशीनरी और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*प्लास्टिक प्रतिबंध उल्लंघन पर इंदौरा में बड़ी कार्रवाई, 10 किलो से अधिक पॉलीथीन जब्त*

एएम नाथ।  इंदौरा, 17 जून :  राज्य सरकार द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर लगाए गए पूर्ण प्रतिबंध के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आज इंदौरा बाजार में एसडीएम डॉ. सुरेन्द्र ठाकुर के नेतृत्व में एक संयुक्त...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूरी जिंदगी की कमाई : रक्षाबंधन पर विनेश ने भाई को बांधी राखी, गिफ्ट में मिला 500 के नोट की गड्‌डी

पेरिस ओलंपिक 2024 से भारत लौटने के बाद से विनेश फोगाट को हर तरफ से प्यार मिल रहा है. महिलाओं की 50 किलोग्राम कुश्ती के फाइनल में अयोग्य घोषित होने के कारण विनेश शनिवार...
Translate »
error: Content is protected !!