IAS की शिकायत पर SSP सस्पेंड! …जानें 55 करोड़ के टेंडर में घोटाले से जुड़ा क्या है मामला

by

अमृतसर: पंजाब में अमृतसर के SSP विजिलेंस लखबीर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। किसी सीनियर IAS अफसर की शिकायत के बाद ये कार्रवाई हुई है। ये मामला करोड़ों रुपये से जुड़े किसी मामले की जांच से जुड़ा है, जिसमें SSP विजिलेंस पर सवाल उठे हैं।

SSP विजिलेंस लखबीर सिंह के निलंबन का आदेश शुक्रवार को पंजाब सरकार के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी आलोक शेखर ने जारी किया है। जानिए ये पूरा मामला क्या है?

55 करोड़ के टेंडर में घोटाले का क्या है मामला?

बता दें कि अमृतसर के पॉश इलाके रणजीत एवेन्यू में 55 करोड़ के विकास कार्यों के टेंडर में हुए घोटाले की जांच से ये मामला जुड़ा है। इसी को लेकर वरिष्ठ IAS अधिकारी ने शिकायत की है। जिसपर पंजाब सरकार के गृह मंत्रालय ने कार्रवाई की है।

SSP विजिलेंस लखबीर सिंह क्यों हुए सस्पेंड?

पंजाब सरकार की तरफ से जारी किए गए आदेश में लिखा है कि एसएसपी लखबीर सिंह, विजिलेंस ब्यूरो, अमृतसर को पंजाब सिविल सेवा (दंड और अपील) नियम, 1970 के नियम 4(1)(ए) के तहत उनके गंभीर कदाचार और कर्तव्य की उपेक्षा के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

पंजाब सरकार के आदेश में क्या लिखा है?

आदेश में आगे लिखा है कि निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पंजाब पुलिस महानिदेशक कार्यालय, चंडीगढ़ होगा और वे सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना इसे नहीं छोड़ेंगे। निलंबन अवधि के दौरान, वे नियमों के अनुसार नियमों के तहत निर्वाह भत्ता के हकदार होंगे।

पंजाब सरकार ने उठाया सख्त कदम

गौरतलब है कि रणजीत एवेन्यू में काम की क्वालिटी और धनराशि के संदिग्ध गबन को लेकर शिकायत हुई थी, जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए थे। जांच आगे बढ़ी तो पंजाब सरकार ने अफसर को निलंबित करने का कदम उठाया। वित्तीय अनियमितताओं का पता लगाने और इसके अन्य संभावित लाभार्थियों की पहचान की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी पर ‘ताले’ वाला संकट :ईडी का कहना है कि अपराध की आय, 1100 करोड़ रुपए के बराबर संपत्ति की जाएगी जब्त

नई दिल्ली : दिल्ली के कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी बनाई गई पार्टी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अब...
article-image
पंजाब , हरियाणा

शिक्षिका के साथ छात्र के लिप लॉक का वीडियो वायरल

नारनौल । हरियाणा के नारनौल स्थित एक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक छात्र ने अपनी महिला शिक्षिका के साथ लिप लॉक करते हुए एक वीडियो बनाया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान : ढाबे पर खाना खाने के चलते हिन्दू युवक की पिटाई ….पाक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सम्बन्धी केंद्रीय विदेश मंत्रालय को पूर्व सांसद खन्ना ने लिखा पत्र

होशियारपुर, 6 अक्टूबर  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने पकिस्तान के सिंध प्रान्त के कोटरी में सड़क के किनारे एक ढाबे पर खाना खाने के चलते हिन्दू युवक की पिटाई सम्बन्धी समाचार पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देश की सबसे महंगी शादी: खर्च हुए 500 करोड़ : सिर से पैर तक 90 करोड़ के गहने, नेकलेस पहना था 25 करोड़ का

देश और दुनिया में लोग शादी पर जमकर पैसा खर्च करते हैं।।भारत में तो शादी-ब्याह रीति-रिवाजों के साथ होने वाला एक ग्रांड इवेंट है। देश में एक से बढ़कर एक शादियां हुईं, जिनकी मिसालें...
Translate »
error: Content is protected !!