IGMC शिमला में मरीज को पीटने वाले सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर राघव नरुला की सेवाएं समाप्त

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी), शिमला में डॉक्टर और मरीज के बीच हुए झगड़े के मामले में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है।

निदेशालय चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान (DMER), हिमाचल प्रदेश ने पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के सीनियर रेजिडेंट डॉ. राघव निरुला की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं।
जानकारी के अनुसार, यह मामला आईजीएमसी में उपचार के दौरान मरीज अर्जुन (36 वर्ष) और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. राघव निरुला के बीच हुए विवाद और हाथापाई से जुड़ा है।
घटना का वीडियो क्लिप भी सामने आया था, जिसके बाद मरीज के परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई। मामला फिलहाल पुलिस जांच के अधीन है।
घटना के बाद अस्पताल की अनुशासन समिति ने प्रारंभिक जांच की, जिसके आधार पर डॉ. राघव निरुला को 22 दिसंबर 2025 को निलंबित कर दिया गया था।
इसके बाद प्रदेश सरकार ने पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए एक जांच समिति (Inquiry Committee) गठित की। समिति ने 72 घंटे के भीतर अपनी तथ्यात्मक रिपोर्ट सरकार को सौंप दी।
जांच रिपोर्ट में यह निष्कर्ष निकाला गया कि इस घटना के लिए मरीज और डॉक्टर दोनों जिम्मेदार हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला कदाचार, दुर्व्यवहार, लोक सेवक के लिए अनुचित आचरण तथा रेजिडेंट डॉक्टर पॉलिसी-2025 के उल्लंघन की श्रेणी में आता है।
इन निष्कर्षों के आधार पर निदेशालय चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान ने रेजिडेंट डॉक्टर पॉलिसी-2025 की धारा-9 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए डॉ. राघव निरुला की सेवाएं समाप्त करने के आदेश जारी किए। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
इस घटना ने एक बार फिर अस्पतालों में डॉक्टर–मरीज संबंधों, कार्यस्थल पर अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्रशासन का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की गई है और नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खेतों में भरने से पानी ने गांव रामपुर बिलड़ों से जैजों सड़क पर बनी पुली को पूरी तरह क्षतिग्रस्त

गढ़शंकर ।  भारी बारिश के चलते खेतों में भरने से पानी ने गांव रामपुर व बिलड़ों से जैजों रोड पर बनी पुली को पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।। जिससे रामपुर बिलड़ों रोड बंद हो...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में आंगनबाड़ी मुलाजम यूनियन की बैठक सम्पन्न

गढ़शंकर : 15 जनवरी : आंगनबाड़ी मुलाजम यूनियन ब्लाक गढ़शंकर की बैठक किरन अग्रिहोत्री की अध्यक्षता में हुई जिसमें शरमीला रानी प्रांतीय महा सचिव व पससफ नेता जीत सिंह बगवाई विशेष रूप से शामिल...
article-image
पंजाब

मनप्रीत बादल के हलके बठिंडा में कर्मचारियों व पैंशनरों ने धोखा देने के आरोप लगाते हुए निकाला झंडा मार्च,

17 मार्च का मुख्यमत्री चरनजीत सिंह चन्नी के हलके चमकौर साहिब में निकालेगे झंडा मार्च कर्मचारी नेताओं ने थर्मल प्लांट की 1700 ऐकड़ जमीन एक रूपए प्रति एकड़ के हिसाब के साथ कारपोरेट घराणों...
article-image
पंजाब

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत : देर रात कर रहा था किसी लड़की से बात

गढ़शंकर, 16 अप्रैल  : माहिलपुर के दोहलरों गांव में 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई, बताया जा रहा है कि मृतक युवक  बीती रात किसे लड़की से फोन पर काफी...
Translate »
error: Content is protected !!