IPL की तर्ज पर होगा क्रिकेट टूर्नामेंट : विजेता टीम को 7 लाख का प्राइज

by

शिमला : हिमाचल प्रदेश क्रिकेट लीग दुआरा IPL की तर्ज पर हिमाचल में भी 2023 में इवेंट की शुरुआत हो रही है। टूर्नामेंट 15 अप्रैल से 1 मई तक शिमला के भराड़ी ग्राउंड में खेला जाएगा। जिसमें प्रदेशभर से खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
लीग के चेयरमैन अजय ठाकुर ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए लीग की शुरुआत की गई है। लीग में पहली बार 16 टीमों ने भाग लिया था, जिसमें फर्स्ट प्राइज 5 लाख रुपए दिया गया था।
इस बार टूर्नामेंट में पूरे 40 लाख खर्च होंगे, जिसमें 24 लाख खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन और विजेता, उपविजेता टीम की प्राइज मनी होगी। साल 2023 में 360 खिलाड़ियों को लीग में खेलने का मौका मिलेगा।
रजिस्ट्रेशन कैसे करवाए :
टूर्नामेंट में खेलने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गई है। खिलाड़ी www.prohpcl.com पर आज से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन फीस 650 रुपए रखी गई है।
विजेता टीम को 7 लाख का प्राइज :
विजेता टीम को 7 लाख और ट्रॉफी दी जाएगी। रनरअप को 3 लाख, सेमी फाइनल तक पहुंची टीम को 66 हजार दिए जाएंगे। मैन ऑफ द सीरीज को 33,333, बेस्ट बैट्समैन, कीपर, बॉलर को 15 हजार का नगद प्राइज दिया जाएगा।
12 जिलों में होंगे ट्रायल :
खिलाड़ियों के ट्रायल 15 फरवरी के बाद प्रदेश के सभी जिलों में कराए जाएंगे। ट्रायल में चुने जाने वाले खिलाड़ियों को मैच खेलने का मौका मिलेगा। टूर्नामेंट भराड़ी मैदान में होगा, जिसमें खिलाड़ियों के रहने खाने का पूरा खर्च फ्रेंचाइजी देगी। टूर्नामेंट को पारदर्शी बनाने के लिए सभी मैच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट लीग के फेसबुक पेज पर लाइव दिखाए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गनी हत्याकांड : आरोपी सिमरनजीत सिंह फौजी के गढ़शंकर पुलिस ने किया ग्रिफ्तार, अदालत ने दिया पुलिस को तीन दिन जा रिमांड

गढ़शंकर।  गढ़शंकर के बीत क्षेत्र में कल दिनदिहाड़े 27 वर्षीय युवक मनजीत सिंह उर्फ़ गनी का अपहरण कर उसकी टांगों में गोलियां मार कर और मारपीट कर हत्या करने के आरोपी  सिमरनजीत सिंह फौजी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नव वर्ष की शुभकामनाएं एवं स्नेहपूर्ण संदेशों के लिए प्रदेशवासियों का आभार : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष ने लोक भवन जाकर राज्यपाल को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नव वर्ष के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों के सुखद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई को मिला तम्बाकू मुक्त संस्थान का प्रमाण पत्र

रोहित जसवाल ।  सन्तोषगढ़  :  हिमाचल व भारत सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत सन्तोषगढ़ नगर में संचलित हिम गौरव आई टी आई को स्वस्थ्य विभाग  तम्बाकू मुक्त संस्थान का प्रमाण पत्र दिया...
Translate »
error: Content is protected !!