IPS सुसाइड केस: शत्रुजीत कपूर की छुट्टी! हरियाणा पुलिस के कार्यवाहक DGP नियुक्त किए गए ओपी सिंह

by

चंडीगढ़, 14 अक्टूबर :  हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीडीपी) शत्रुजीत कपूर को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी की आत्महत्या के मामले को लेकर अवकाश पर भेजा गया है। चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई. पुरन कुमार द्वारा छोड़े गए “नोट” के आधार पर एफआईआर दर्ज की है।

पुरन कुमार की कथित आत्महत्या 7 अक्टूबर को हुई थी।

इस एफआईआर के कुछ घंटे बाद ही पुरन कुमार की पत्नी और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमनीत पी. कुमार ने मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी से एफआईआर दर्ज कराने और उनके पति द्वारा फाइनल नोट में नामित अधिकारियों के निलंबन और गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया था।

अभी तक पुरन कुमार की पत्नी ने उनके शव का पोस्टमार्टम कराने की अनुमति नहीं दी है, उनका कहना है कि “हरियाणा के शक्तिशाली और उच्च पदस्थ अधिकारी इस मामले में शामिल हैं।”

आठ दिन बीत जाने के बाद भी शव मुर्दाघर में रखा हुआ है। राज्य सरकार और पुरन कुमार की पत्नी के बीच डीजीपी शत्रुजीत सिंह कपूर और हटाए गए रोहतक एसपी नरेंद्र बियारनिया की गिरफ्तारी को लेकर गतिरोध जारी है।

राजनीतिक घटनाक्रम में तेजी से बदलाव के बीच, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार को चंडीगढ़ में दिवंगत आईपीएस अधिकारी के आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

राज्य के विपक्षी नेता भूपिंदर हुड्डा ने इस मौत को बेहद दुखद बताते हुए कहा, “हमारी एकमात्र मांग है कि दोषियों को सजा दी जाए। न्याय दिलाना सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार को अपनी जिम्मेदारी से विचलित नहीं होना चाहिए।”

सख्ती दिखाते हुए, पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने सोमवार को आत्महत्या मामले में चंडीगढ़ पुलिस की रिपोर्ट पर असंतोष व्यक्त किया। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है और जांच प्रगति पर है।

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसविर सिंह गढ़ी ने कहा कि रिपोर्ट में एफआईआर की प्रति शामिल नहीं थी, जिससे यह स्पष्ट नहीं है कि दिवंगत अधिकारी के नोट में नामित 14 अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है या नहीं। उन्होंने निर्देश दिया कि पुलिस तुरंत कार्रवाई करे और नोट में नामित 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार करे।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मंत्रिमंडल में होगा फेरबदल जल्द , माझा के एक मंत्री की छुट्टी तय : मोहिंदर भगत को पद देने की तैयारी

चंडीगढ़  : पंजाब में मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई। सरकार ने गवर्नर हाउस से समय भी मांग लिया है। जालंधर वेस्ट सीट से उपचुनाव प्रचार के दौरान...
article-image
पंजाब

14 मई को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में अधिकारियों के साथ की बैठक

गांव अलड़ व राजा कलां में सैमीनार के माध्यम से लोगों को कानूनी सहायता के बारे में किया जागरुक होशियारपुर, 24 मार्च: जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम -चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अमरजोत भट्टी...
article-image
पंजाब , हरियाणा

भाजपा सरकार में भारत में 70 करोड़ बेरोजगार- इंडिया की सरकार हर स्नातक को पहली नौकरी की गारंटी देगी : तिवारी

पदयात्रा के दौरान लोगों से की बातचीत चंडीगढ़, 4 मई: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार मनीष तिवारी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार...
article-image
पंजाब

गैंगवार की साजिश नाकाम : पुलिस ने 18 पिस्तौलों के साथ 5 लोग किए गिरफ्तार

पटियाला। पुलिस ने शुक्रवार को राज्य के तीन जिलों में अलग-अलग छापामारी कर 18 पिस्तौलों, भारी मात्रा में कारतूस के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। सभी अलग-अलग गैंग...
Translate »
error: Content is protected !!