IPS इल्मा अफ़रोज़ का ट्रांसफर? पुलिस मुख्यालय में मिली तैनाती – हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

by

एएम नाथ।  शिमला :   हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी की एसपी आईपीएस अधिकारी इल्मा अफ़रोज़ को सरकार ने शिमला पुलिस मुख्यालय में तैनाती दी है. हालांकि, अब एसपी बद्दी की शिमला में तैनाती को लेकर हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट सख्त नजर आ रहा है और हाई कोर्ट ने सुच्चा सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए गृह सचिव और डीजीपी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 4 जनवरी को तय की है. गौरतलब है कि लंबी छूटी पर जाने के बाद इल्मा अफ़रोज़ की 16 दिसंबर से शिमला में पुलिस मुख्यालय में तैनाती दी गई है, जबकि बद्दी के लोगों ने वहीं पर उनकी तैनाती की मांग की है।

न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश राकेश कैंथला की खंडपीठ ने याचिकाकर्ता सूचा सिंह की याचिका की प्रारंभिक सुनवाई के पश्चात यह आदेश जारी किए. प्रार्थी ने इस मामले में हाईकोर्ट से उपयुक्त आदेश जारी करने की मांग करते हुए कहा कि इल्मा अफरोज की बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़, जिला सोलन में तैनाती से वहां की और आम जनता कानून के हाथों सुरक्षित महसूस करेगी और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी ड्रग माफियाओं और खनन माफियाओं के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित हो पाएगी. प्रार्थी के एडवोकेट का कहना है कि वर्ष 2024 में जब से इल्मा अफरोज को पुलिस अधीक्षक, बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ के रूप में तैनात किया गया था, तब से उक्त क्षेत्र में उन्होंने कानून के राज को लागू किया था. एनजीटी की ओर से जारी सभी निर्देशों के साथ-साथ हिमाचल हाईकोर्ट के पारित सभी आदेशों को लागू किया था।

क्या है मामला  :   हिमाचल प्रदेश के बद्दी की एसपी इल्मा अफरोज और स्थानीय विधायक राम कुमार चौधरी में विवाद देखने को मिला था. अफसर और विधायक के बीच टकराव हुआ था और विधायक ने विधानसभा में प्रिवलेज मोशन का नोटिस एसपी को दिया था. इस मामले में हिमाचल पुलिस भी जांच कर रही है. इस बीच एसपी को सरकार ने लंबी छुट्टी पर भेज दिया था. हालांकि, 16 दिसंबर को जब वह लौटी तो उन्हें बद्दी नहीं भेजा गया और शिमला में तैनाती दी।

बड़ा सवाल क्या एसपी का ट्रांसफर किया गया :  इस मामले में सरकार की तरफ से कोई आदेश या प्रतिक्रिया भी नहीं दी गई है. अहम बात है कि हाईकोर्ट ने एसपी के ट्रांसफर पर रोक लगाई थी। मामले में नवंबर 7 तारीख को एसपी छुट्टी पर चली गई थी और बाद में हिमाचल सरकार ने उन्हें शिमला में डीजीपी दफ्तर में अटैच किया है. यानी सरकार ने आईपीएएस इल्मा अफरोज को वापस बद्दी में तैनात नहीं किया है, ना ही उनके वहां से ट्रांसफर के ऑर्डर सार्वजनिक किए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने में बैंक की भूमिका अति महत्वपूर्ण: डॉ. अमित शर्मा

योजनाओं के पात्रों को ऋण देने में उदारता दिखाएं बैंक, ऊना ज़िला के बैंको ने वित्त वर्ष 2021-22 में बांटे 1592.42 करोड़ के ऋण ऊना  : आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. दिव्या गुप्ता ने अनार का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

एएम नाथ। चंबा :  सदस्य, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग डॉ.दिव्या गुप्ता ने आज अपने चंबा प्रवास के दौरान उपायुक्त कार्यालय परिसर में पौधा रोपण किया। उन्होंने इस दौरान अनार का पौधा रोपित कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

32 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा: डीसी अमरजीत सिंह

3 मार्च को चलाया जाएगा पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान, डीसी ने दिए निर्देश हमीरपुर 17 फरवरी। राष्ट्रव्यापी पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिला हमीरपुर में भी 3 मार्च को पांच वर्ष तक के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. जनक राज ने मणिमहेश यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पर की चर्चा

यात्रा के दौरान सफाई का रखें विशेष ध्यान एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) :  विधायक डॉ. जनकराज ने मिनी सचिवालय भरमौर में मंगलवार को अतिरिक्त दण्डाधिकारी कुलबीर राणा के साथ एक बैठक की। इस दौरान...
Translate »
error: Content is protected !!