IPS इल्मा अफरोज की मुश्किलें बढ़ेंगी? सुक्खू सरकार ने डीजीपी को मामले की जांच करने के दिए आदेश

by
एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के बद्दी की महिला एसपी इल्मा अफरोज की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. कांग्रेस विधायक राम कुमार चौधरी ने एसपी इल्फा अफरोज पर जासूसी के आरोप लगाए थे और अब सुक्खू सरकार ने डीजीपी को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने डीजीपी से पूरे मामले में जांच रिपोर्ट मांगी है. रिपोर्ट के आधार पर विधानसभा सचिवालय को गृह विभाग की तरफ से जवाब दिया जाएगा. इस मामले में महिला एसपी का पक्ष भी लिया जाएगा. फिलहाल, एसपी एक महीने से छुट्टी पर चल रही हैं और लगातार तीन बार छुट्टी बढ़ा चुकी हैं. ऐसे में अब पुलिस मुख्यालय इस पूरे विवाद की जांच कर रहा है।
क्या है मामला :  आईपीएस इल्मा अफरोज सोलन जिले की बद्दी में एसपी के पद पर तैनात हैं। यहां पर दून विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक राम कुमार का उनसे विवाद हो गया था। विधायक ने बद्दी एसपी इल्मा अफरोज पर जासूसी के आरोप लगाए थे और कहा था कि महिला एसपी उनके ड्राइवर के जरिये, उनकी जासूसी करवा रही थी। इस मामले में उन्होंने एसपी को विधानसभा से विशेषाधिकार हनन नोटिस भी दिलवाया था।
 इल्मा चली गई थी छुट्टी पर :  इसके अलावा, एसपी और विधायक के बीच कई बार टकराव भी देखने को मिला था और दोनों एक दूसरे के कार्यक्रमों से तौबा कर रहे थे. इससे पहले, विधायक की पत्नी की गाड़ियों के चालान भी अवैध खनन के चलते काटे गए थे. इसके अलावा, कुछ अन्य मुद्दों पर भी टकराव चल रहा था। पूरे विवाद के बाद शिमला में एसपी की सीएम सुक्खू से मीटिंग हुई थी और 7 नवंबर को एसपी इल्मा अफरोज ने बद्दी से अपना सामान समेटा और छुट्टी पर चली गई थी। इस दौरान तीन बार वह अपनी छुट्टी भी बढ़वा चुकी हैं। कहा जा रहा था कि वह 5 दिसंबर को दोबारा ड्यूटी ज्वाइन करेंगी. लेकिन अब तक ड्यूटी पर नहीं लौटी हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष ने मंडी के दौरे के दौरान किया एलान – अगर विधायक निधि जारी नहीं हुई तो विधायक प्राथमिकता बैठक का बहिष्‍कार करेंगे भाजपा विधायक : जयराम ठाकुर

अफसरों को चेताया, सुक्‍खू सरकार का भविष्य नहीं है, इसके साथ अपना भविष्य न जोड़ें जागरूक मतदाता झूठ बोलने वाले नेताओं गारंटी ख़त्म करने में अहम भूमिका निभायेंगे एएम नस्थ। मंडी :   नेता प्रतिपक्ष...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में 15 किलो नशे की खेप के साथ कुल्लू के दो युवक गिरफ्तार

एएम नाथ। चंडीगढ़ : हरियाणा रेलवे पुलिस ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 15 किलो 84 ग्राम चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत...
हिमाचल प्रदेश

सिंगा में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई : पोकलेन मशीन, दो टिपर, एक ट्रैक्टर ट्रॉली, दो इलेक्ट्रिक जनरेटर, एक टैंकर और एक बड़ा छानना जब्त

ऊना : संतोषगढ़ के बाद अब पुलिस ने हरोली के सिंगा में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई की है। रविवार रात को पुलिस और खनन विभाग ने मिलकर अवैध खनन में जुटे वाहनों को...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

*5 खनन लीज़ 3 महीने के लिए निलंबित : डीसी जतिन लाल की ऊना जिले में खनन नियमों के उल्लंघन पर की सख्त कार्रवाई*

रोहित जसवाल। ऊना, 30 दिसंबर : ऊना जिले में अवैध और अवैज्ञानिक खनन पर नकेल कसने की मुहिम में उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को जिले में विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण...
Translate »
error: Content is protected !!