IPS इल्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं-ईमानदारी से निभाई ड्यूटी : खनन माफिया-तस्करों पर की कार्रवाई

by
रोहित भदसाली।  शिमला / मुरादाबाद :  हिमाचल प्रदेश की चर्चित आईपीएस इल्मा अफरोज इन दिनों अपने गृह जनपद मुरादाबाद में हैं और छात्राओं को जीवन में सफलता के मूलमंत्र बता रहीं हैं। उन्होंने बीते दिवस हबीबी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन गुरेर की छात्राओं से अपने अनुभव साझा किए।
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस विधायक से उलझने के बाद लंबी छुट्टी पर भेजी गई तेज तर्रार आईपीएस इल्मा अफरोज ने खामोशी के बाद चुप्पी तोड़ दी है। छुट्‌टी पर चल रही इल्मा बुधवार को मुरादाबाद में हबीबी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन गुरेर  में छात्राओं से बात कर रही थीं।  इस दौरान उन्होंने ऐसी बातें कही जो कांग्रेस को तीखी लग सकती है।
कोई नहीं रोक सकता :   दरअसल इल्मा ने छात्राओं से हिमाचल के बद्दी जिले के अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि अगर दिल में देश के लिए कुछ करने का जज्बा है तो उसे कोई रोक नहीं सकता। आप हमेशा याद रखें कि हमारे लिए हमारा देश पहले होना चाहिए और हम इसके बाद। मैंने बद्दी जिले में अच्छे से दिल लगाकर मेहनत से काम किया। वहां पर युवाओं और बच्चों को नशे की दलदल में धकेलने वाले सौदागरों के खिलाफ अभियान चलाया। बड़े-बड़े ड्रग तस्करों को जेल के पीछे पहुँचाया।
इंडिया फर्स्ट फीलिंग :   इल्मा ने आगे छात्राओं से कहा कि आप जो भी बनो लेकिन इंडिया फर्स्ट फीलिंग दिल में रहनी चाहिए। हमेशा ये दिल में रखना कि इंडिया फर्स्ट है। हमारे लिए हमारा राष्ट्र सबसे पहले है, उसके बाद हम।
इल्मा ने इस दौरान छात्रों से जय हिन्द बुलवाया। बता दें कि इल्मा अफरोज का कांग्रेस विधायक रामकुमार चौधरी से टकराव चल रहा था। इसके बाद उनपर कई आरोप लगाए गए। बीते दिनों इल्मा ने विधायक की पत्नी कुलदीप कौर की गाड़ियों का चालान काटा, इससे कांग्रेस नेता नाराज हो गए। इसके बाद उन्होंने सुक्खू सरकार ने छुट्टी पर भेज दिया।
यूपीएससी पास करने के लिए पूछे सवाल :  आईपीएस इल्मा अफरोज से छात्राओं ने सवाल पूछकर अपने मन की शंकाएं दूर कीं। छात्रा शायमा बी ने पूछा कि यूपीएससी पास करने के लिए किसी तरह से तैयारी करनी चाहिए। इल्मा अफरोज ने जवाब दिया कि इसके लिए नियमित रूप से अखबार और मैगजीन पढ़ने की आदत डालनी होती है। एक छात्रा ने पूछा कि सच्चाई और सफलता में सबसे अहम कौनसी चीज है, इस पर इल्मा अफरोज ने कहा कि सच्चाई है, क्योंकि सच्चाई की जीत हमेशा होती है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

9वीं कक्षा के छात्र रुद्र चौहान : 5 हजार की कीमत का ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सामान्य कीमत 15 से 50 हजार

शिमला। 9वीं कक्षा के छात्र रुद्र चौहान ने बहुत कम कीमत की वस्तुओं से कोविड काल की जरूरत को देखते हुए महज 5 हजार रुपये की लागत से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बनाया है। हिमाचल प्रदेश...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब-हिमाचल में तनातनी के बीच SGPC एसजीपीसी अध्यक्ष धामी ने हिमाचल प्रदेश में सिख विरोधी गतिविधियों की निंदा की

पंजाब और हिमाचल प्रदेश में चल रहे विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हिमाचल में पंजाबी युवाओं का विरोध और पंजाब में हिमाचल की बसों पर भिंडरावाले की तस्वीरें चस्पा करने और...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने ग्रुप हाउसिंग सोसायटी, सेक्टर 49 डी में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

संसदीय कोटे से दी थी 5 लाख रुपए की ग्रांट चंडीगढ़, 6 जुलाई: चंडीगढ़ के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने संसदीय कोटे से जारी 5 लाख रुपए की ग्रांट से सेक्टर-49डी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विजिलेंस थाना धर्मशाला को बेहतरीन कार्य करने पर मिला सम्मान : SI प्रताप चंद को प्रदेश भर में बेहतरीन कार्य करने वाले अन्वेषणाधिकारी और SI जसवीर को सर्वोतम डिटेक्टिव अधिकारी के रूप में किया सम्मानित

धर्मशाला, 04 नवंबर। सतर्कता सप्ताह के उपलक्ष्य पर विजिलेंस थाना धर्मशाला को प्रदेश भर में बेहतरीन कार्य करने पर शनिवार को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो राज्य मुख्यालय शिमला में सम्मानित किया गया...
Translate »
error: Content is protected !!