IPS रवजोत ग्रेवाल और 2 PPS अधिकारियों का हुआ तबादला

by

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए पंजाब सरकार ने तीन अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियां की गई हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं और ये तुरंत प्रभाव से लागू होंगे।

पंजाब सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आईपीएस अधिकारी Ravjot Grewal को ज्वाइंट डायरेक्टर (एडमिन) के पद पर कार्य जारी रखने के साथ-साथ ज्वाइंट डायरेक्टर, आईवीसी एंड एसयू का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

वहीं, पीपीएस अधिकारी Jagat Preet Singh को ज्वाइंट डायरेक्टर आईवीसी एंड एसयू के पद से स्थानांतरित कर विजिलेंस ब्यूरो फिरोजपुर रेंज में सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) के पद पर नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, पीपीएस अधिकारी Manjit Singh को विजिलेंस ब्यूरो फिरोजपुर रेंज से स्थानांतरित कर अमृतसर रेंज में सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) के पद पर तैनात किया गया है। यह आदेश विजिलेंस ब्यूरो पंजाब के चीफ डायरेक्टर Praveen Kumar Sinha द्वारा जारी किए गए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने नए पदों का कार्यभार तुरंत संभालें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

संत सुधांशु जी महाराज के सानिध्य में 4 एवं 5 जुलाई को मनाया जाएगा गुरुपूर्णिमा महोत्सव

पुनीत महाजन : चंडीगढ़/ पंचकूला, 3 जुलाई: विश्व जागृति मिशन, पंचकूला-चंडीगढ़-मोहाली मंडल की ओर से गुरुपूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन 4 एवं 5 जुलाई को शिवधाम आश्रम, सेक्टर-31, मोरनी रोड, पंचकूला में परम पूज्य...
article-image
पंजाब

आढ़ती एसोसिएशन पंजाब का शिष्ट मंडल भारतीय संत समाज की बड़ी शख्सियत स्वामी कृष्णानंद जी से मिला

गढ़शंकर : आढ़ती एसोसिएशन पंजाब का शिष्ट मंडल प्रांतीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह चीमा की अध्यक्षता में स्वामी कृष्णानंद जी महाराज राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ सेवा मिशन को उनके आश्रम बीनेवाल में मिला और भारत सरकार...
article-image
पंजाब

तालाब किनारे 30 वर्षीय युवक का शव मिला

एएम नाथ। माहिलपुर, 27 नवम्बर : माहिलपुर ब्लाक के गांव नडालों के पिछले 10 नवम्बर से लापता युवक का शव गांव के ही तालाब किनारे झाड़ियों में गली सड़ी अवस्था में मिला है। प्राप्त...
Translate »
error: Content is protected !!