IPS सुसाइड मामला : DGP और SP के खिलाफ FIR : IAS पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

by

चंडीगढ़ : IPS अफसर वाई पूरन कुमार के सुसाइड केस को लेकर अब नए-नए खुलासे सामने आ रहे है, मुख्यमंत्री के साथ जापान दौरे से लौटी वाई पूरन कुमार की पत्नी IAS अमनीत पी कुमार ने अब हरियाणा DGP और रोहतक SP के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

4 पन्नों के शिकायती पत्र में उन्होंने डीजीपी हरियाणा शत्रुजीत सिंह कपूर और एसपी रोहतक नरेंद्र बिजारणिया पर उनके पति के उत्पीड़न, जाति-आधारित भेदभाव और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

डीजीपी कपूर के कहने पर झूठा मामला

वाई पूरन कुमार की पत्नी ने कहा कि उनके पति की मौत से ठीक पहले डीजीपी कपूर के कहने पर उनके खिलाफ झूठा मामला (FIR-नंबर 0319/2025) दर्ज किया गया था, जो एक सोची-समझी साजिश थी। इसी कारण उनके पति ने अत्यधिक निराशा में आत्महत्या कर ली।

जाति-आधारित गालियां दी

IAS अमनीत पी. कुमार ने दावा किया कि उनके पति को SC/ST समुदाय से होने के कारण जाति-आधारित गालियां दी गईं और उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया।

पत्नी को 15 बार फोन किया

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आईपीएस अधिकारी कुमार ने आत्महत्या से पहले अपनी पत्नी को 15 बार फोन किया था। बताया जा रहा है कि विदेश में सीएम के साथ आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल होने के कारण अमनीत इन कॉल्स का कोई जवाब नहीं दे पाईं। बाद में मिस्ड कॉल्स देखकर चिंतित कुमार की पत्नी ने कथित तौर पर अपनी बेटी से संपर्क किया और अपने पिता का हालचाल जानने के लिए कहा।

DGP मनोज यादव के साथ विवाद

साल 2020 में वाई पूरन कुमार का तत्कालीन DGP मनोज यादव के साथ विवाद हो गया था। 3 अगस्त 2020 को छुट्‌टी के दिन वाई पूरन कुमार शहजादपुर थाने में बने मंदिर में गए थे। तत्कालीन डीजीपी मनोज यादव ने उनसे पूछा था कि क्या मंदिर स्थापित करने से पहले सरकार से अनुमति ली गई थी। वाई पूरन कुमार ने जवाब दिया था कि मंदिर उनकी नियुक्ति से पहले का है और मनोज यादव उन्हें सार्वजनिक अवकाश के दिन पूजा करने से नहीं रोक सकते।

इसके बाद उन्होंने DGP मनोज यादव के खिलाफ अंबाला SP को शिकायत दर्ज करवाई। लेकिन कार्रवाई न होने पर उन्होंने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, गृह मंत्रालय और केंद्र सरकार तक शिकायत पहुंचाई। हालांकि, बाद में गृह विभाग ने पूरे मामले की जांच की और उनकी शिकायत को खारिज कर दिया। इसके बाद वे हाईकोर्ट गए। लेकिन हाईकोर्ट ने भी इसे अनावश्यक बताते हुए खारिज कर दिया।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री मान के विवाह की खुशी में गढ़शंकर में सरपंचो ने लड्डू वांटें

गढ़शंकर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के विवाह की खुशी में आज स्थानीय बीडीपीओ कार्यलय में विभिन्न गांवों के सरपंचों ने लड्डू वांटे। इस दौरान उन्हींनो ने मुख्यमंत्री भगवंत मान व उनकी धर्मपत्नी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

छात्राओं के साथ ‘‘परीक्षा पे चर्चा’’ कार्यक्रम को सुनने अर्की स्कूल पहुंचे राज्यपाल प्रधानमंत्री की सीख को हमेशा याद रखेंः शुक्ल

एएम नाथ।   अर्की :   राज्यपाल  शिव प्रताप शुक्ल ने आज सोलन ज़िले के अर्की उपमण्डल के तहत स्वर्गीय कैप्टन विजयंत थापर राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। राज्यपाल ने यहां विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हमलावरों ने करीब 12 फायर किए – गांव बुग़रा में नंबरदार व पूर्व फौजी कश्मीर सिंह के घर के सामने : जो पर्ची फेंकी गई , उस पर कौशल चौधरी ग्रुप का नाम लिखा

माहिलपुर  , 4 मार्च  : थाना माहिलपुर के गांव बुग़रा में गाडी में सवार होकर आए युवकों ने गांव के नंबरदार व पूर्व फौजी कश्मीर सिंह के घर के सामने गोलियां चलाई और घर...
article-image
पंजाब

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को ‘प्वाइंट ऑफ काल’ के रूप में मान्यता देने की मांग

सांसद मनीष तिवारी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात की चंडीगढ़, 4 मार्च: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू से मुलाकात करके...
Translate »
error: Content is protected !!