ISI दुआरा भेजे 10 पिस्टल और 2.5 लाख कैश सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

by

अमृतसर : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर हथियार तस्करी और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि शातिर सीमा पार (पाकिस्तान) से अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल थे।

पुलिस ने उनसे 10 उन्नत हथियार जब्त किए हैं, जिनमें 3 पीएक्स5 .30 बोर, 3 ग्लॉक 9एमएम, 1 बरेट्टा 9एमएम और 3 .30 बोर शामिल हैं। इसके अलावा आरोपियों से 2.5 लाख हवाला राशि भी बरामद हुई है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों का पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स से सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क था, जिनके जरिये वे अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त कर राज्य में शांति माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे थे। आरोपियों की पहचान अमृतसर के अजनाला के गांव माझी माओ निवासी अमरजीत बाऊ, तरनतारन के बॉर्डर एरिया के गांव निवासी मनवीर सिंह और मोहम्मद तौफीक खान उर्फ बबलू के तौर पर हुई है। मोहम्मद तौफीक खान मुंबई का रहने वाला है और हवाला नेटवर्क का मुख्य शातिर है। यह पंजाब के अलग-अलग शहरों में किराये पर रहता था और हवाला के जरिये विदेश में पैसा भेजता था।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गुप्त सूचना पर अमरजीत उर्फ बावा को गिरफ्तार कर उसके पास से एक ग्लॉक पिस्तौल बरामद की गई। उसकी निशानदेही पर मनबीर सिंह को 9 पिस्तौल समेत दबोच लिया गया। जांच में पता चला कि दोनों का एक साझा पाकिस्तानी हैंडलर है, जो ड्रोन के जरिये हथियारों की खेप भारतीय क्षेत्र में भेजता था।

पुलिस कमिश्नर ने आगे बताया कि मुंबई निवासी तौफीक खान हवाला के जरिये कमाई गई रकम पाकिस्तान भेजता था और पंजाब के अलग-अलग शहरों में किराए पर रहकर नेटवर्क को संचालित करता था। उसे 2.5 लाख रुपये हवाला राशि सहित गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में गेट हकीमा थाना, अमृतसर में एफआई दर्ज की गई है। पुलिस ने पूरे नेटवर्क को उजागर करने और सीमा पार के लिंक का पता लगाने के लिए आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बर्थडे पर पत्नी की गला दबाकर हत्या : फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव तलाणिया में, पति व सास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

फतेहगढ़ साहिब : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव तलाणिया में पति ने बर्थडे पर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने पति व सास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज...
article-image
पंजाब , समाचार

केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों की बदौलत देशभर में करोड़ों लोग हुए बेरोजगारः सांसद मनीष तिवारी

जालंधर, 14 सितंबर- श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने आज कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देशभर में करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए हैं जबकि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह...
article-image
पंजाब

दल खालसा के मार्च के दौरान लगे खालिस्तान समर्थक नारे

अमृतसर  :  ऑपरेशन ब्लूस्टार’ की 41वीं बरसी की पूर्व संध्या पर कट्टरपंथी संगठन ‘दल खालसा’ द्वारा आयोजित मार्च के दौरान खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए गए। दल खालसा के कार्यकर्ताओं ने मार्च में...
Translate »
error: Content is protected !!