Lahaul Sapiti News : जिस्पा से दिल्ली के लिए वोल्वो बस सेवा 28 मई से होगी शुरू – DC किरण भड़ाना

by
जिस्पा से दोपहर 3ः30 बजे देश की राजधानी दिल्ली के लिए करेगी प्रस्थान
एएम नाथ। लाहौल-स्पीति :   उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन के निरंतर प्रयासों से जिला के पर्यटकों तथा आम जनता की आरामदायक सुविधाजनक सफर सुविधा को ध्यान में रखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा दिल्ली से जिस्पा के लिए वोल्वो बस की सेवा प्रारंभ की जा रही है। उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन गत वर्ष से ही जिला के पर्यटक स्थलों को वोल्वो बस की सुविधा से जोड़ने के लिए प्रयासरत था। ताकि लाहौल घाटी के लोगों, कर्मचारियों तथा पर्यटकों को सीधा और सुविधाजनक परिवहन लाभ हो।
उन्होंने बताया कि देश की राजधानी दिल्ली से अब पर्यटक सीधे अटल टनल को निहारते हुए जिला में प्रवेश कर पाएंगें और प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सिस्सू, केलांग होते हुए जिस्पा पहुंच पाएंगे। जबकि पहले पर्यटकों को वोल्वो बस की सुविधा मनाली तक ही उपलब्ध थी।
उन्होंने बताया कि एचआरटीसी द्वारा दिनांक 28 मई 2026 को जिस्पा से दिल्ली वोल्वो बस सेवा को शुरू किया जाएगा।
बस की समय सारणी के अनुसार बस दिल्ली से रात्रि 8ः00 बजे प्रस्थान करेगी तथा चंडीगढ़ से रात्रि 1ः20 बजे, मंडी से प्रातः 4ः20 बजे, कुल्लू से प्रातः 6ः30 बजे, मनाली से प्रातः 8ः00 बजे और केलंग से प्रातः 11ः00 बजे प्रस्थान करते हुए दोपहर 12ः00 बजे जिस्पा पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि वापसी में यह बस जिस्पा से दोपहर 3ः30 बजे प्रस्थान करेगी तथा केलंग से शाम 4ः40 बजे, मनाली से रात्रि 8ः00 बजे, कुल्लू से रात्रि 9ः10 बजे, मंडी से रात्रि 11ः30 बजे और चंडीगढ़ से प्रातः 3ः00 बजे प्रस्थान करते हुए सुबह 7ः00 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
उपायुक्त किरण भड़ाना ने कहा कि वोल्वो बस सेवा के संचालन से पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय लोगों को भी बेहतर और सुगम यातायात सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने आम जनता एवं पर्यटकों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर : 24-25 दिन बाद शपथ हो रही , कैबिनेट को बनाए बगैर ही निर्णय हो रहे ,सब कुछ बंद किया जा रहा, कैबिनेट भी बंद

धर्मशाला : 14वीं विधानसभा के शीत सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि 24-25 दिन बाद शपथ हो रही है जिस तरह से बदले की भावना से काम हो रहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोरठू- जोलना संपर्क मार्ग की डीपीआर तैयार, 4 करोड़ 84 लाख की धन राशि व्यय होगी : कुलदीप सिंह पठानिया ने मोरठू-भेड़खड्ड संपर्क मार्ग का किया भूमि पूजन

इंटर डिस्ट्रिक्ट मार्ग के रूप में विकसित होगा मोरठू-भेड़खड्ड– कुलदीप सिंह पठानिया एएम नाथ। चम्बा (सिहुंता) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज मोरठू-भेड़खड्ड संपर्क मार्ग का भूमि पूजन किया । उन्होंने कहा...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ड्रिलबुरी पर्वत की परिक्रमा के दौरान 2 महिला श्रद्धालुओं की मौत, 270 से ज्यादा रेस्क्यू

अचानक बर्फबारी के बीच बिगड़े हालात; हाई एल्टीट्यूड सिकनेस और हाइपोथर्मिया से कई श्रद्धालु घायल, रेस्क्यू अभियान जारी केलांग। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में पवित्र ड्रिलबुरी पर्वत की परिक्रमा के दौरान गुरुवार को दो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुनियोजित विकास को लेकर नगर एवं ग्राम योजना कार्यालय ऊना ने लगाया जागरूकता शिविर

रोहित जसवाल।  ऊना, 17 फरवरी। ऊना शहर के सुनियोजित विकास को लेकर उपमंडलीय नगर एवं ग्राम योजना कार्यालय ऊना द्वारा सोमवार को नगर परिषद के सभागार में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस...
Translate »
error: Content is protected !!