MLA गोगी की गोली लगने से संदिग्ध हालात में मौत : गोली कैसे चली और किसने चलाई, अभी तक स्पष्ट नहीं 

by

लुधियाना l लुधियाना पश्चिम से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी की देर रात घर में ही संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। गोली विधायक गोगी के सिर में लगी है, लेकिन गोली कैसे चली और किसने चलाई,  अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने कहा के जांच के बाद ही बता सकते है कि गोली के कैसे लगी। 

जानकारी के अनुसार गोली चलने की आवाज सुनकर घर के लोग व सुरक्षा में तैनात मुलाजिम कमरे में पहुंचे, जहां वह लहूलुहान पड़े थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस के उच्चाधिकारी और थाना डिवीजन आठ की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
डीसीपी जसकरण सिंह तेजा ने बताया कि विधायक गोगी अस्पताल में मृत लाया गया था। घटना रात करीब 12 बजे हुई। विधायक गोगी की मौत का  कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम किया जाएगा। उसके बाद ही है इस संबंध में कुछ बता सकते है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद वार्डो के परिसीमन का अंतिम प्रकाशन जारी- DC प्रियंका वर्मा

नाहन, 24  मार्च। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि मण्डलायुक्त शिमला द्वारा पारित निर्णयों के अनुरूप सामान्य निर्वाचन-2026 के लिए जिला सिरमौर के जिला परिषद के वार्डो के परिसीमन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

HP University में फीस बढ़ोतरी : एसएफआई ने समर हिल चौक पर किया धरना-प्रदर्शन

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला में हाल ही में की गई फीस बढ़ोतरी के विरोध में कल शुक्रवार को  एसएफआई की विश्वविद्यालय इकाई ने समर हिल चौक पर धरना-प्रदर्शन किया।...
article-image
पंजाब

फरिश्ते : मान सरकार हादसे में जख्मी हुए व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले को देगी ‘फरिश्ते’ का दर्जा

लुधियाना :10 अगस्त सडक़ हादसे में जख्मी लोगों को इलाज के लिए जाने वाले लोग आनाकानी करते हैं, क्योंकि मौके पर पहुंची पुलिस उनसे कई तरह के सवाल-जवाब करती है। अब हादसे में जख्मी...
article-image
पंजाब

कांग्रेस, भाजपा, अकाली और आप पार्टी ने पंजाब को लूटा, मारा और बर्बाद किया – करीमपुरी

बसपा चुनावों में लूटने वालों को साम, दाम, दंड और भेद से सबक सिखाएगी # सतगुरु रविदास जी के गुरुद्वारा साहिब को तोड़ने वालों को संगत माफ नहीं करेगी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बहुजन समाज...
Translate »
error: Content is protected !!