MLA पठानमाजरा की गिरफ्तारी की कहानी जानिए… नेपाल के रास्ते आस्ट्रेलिया भागा और फिर की वापसी

by

चंडीगढ़  :  सनौर क्षेत्र से जुड़े दुष्कर्म मामले में आरोपी विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की गिरफ्तारी के एक दिन बाद अब उसकी फरारी और गिरफ्तारी की पूरी कहानी सामने आई है।

पुलिस जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं, जिससे यह स्पष्ट हो रहा है कि वह लंबे समय तक कैसे कानून से बचता रहा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सितंबर 2025 में मामला दर्ज होने के बाद पठानमाजरा गिरफ्तारी से बचने के लिए हरियाणा के करनाल पहुंचा और वहां से गुप्त तरीके से नेपाल चला गया। नेपाल पहुंचने के बाद उसने काठमांडू से हवाई मार्ग के जरिए आस्ट्रेलिया की उड़ान भरी।

जांच में यह भी सामने आया है कि वह 28 फरवरी को फिर नेपाल के रास्ते भारत लौट आया था। इसके बाद वह लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा और पंजाब से बाहर देश के अलग-अलग हिस्सों में छिपकर रह रहा था।

नेपाल से आने के बाद छिपाई पहचान :  इस दौरान वह सर्वोच्च न्यायालय में दायर अपनी याचिका की पैरवी भी करता रहा, लेकिन अपनी पहचान छिपाकर रखी। पुलिस को उसकी गतिविधियों की भनक लगने के बाद विभिन्न स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई।

अंततः पुलिस को सूचना मिली कि वह मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीमों ने वहां जाल बिछाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ उसे पनाह देने वाले दो अन्य लोगों को भी काबू किया गया।

विदेश भागने में मदद करने वालों की पहचान में जुटी पुलिस : अब रिमांड के दौरान पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नेपाल के रास्ते फरार होने में उसकी मदद किसने की और विदेश जाने के लिए उसने किन दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। साथ ही उसके वित्तीय लेन-देन और मध्य प्रदेश में बताई जा रही संपत्तियों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे मामले में कई और लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है और आने वाले दिनों में बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री मान व उनकी पत्नी को आम के पौधे डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने भेंट किए

गढ़शंकर : आमों के देश दोआबा से संबंधित डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और उनकी पत्नी डॉ गुरपीत कौर को देसी आम के पौधे भेंट किए। ज्ञात हो...
article-image
पंजाब

राज्य में 124 लाख मीट्रिक टन गेहूं की फसल हुई : लाल चंद कटारूचक

मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों को फसलों के नुकसान की जांच करने के दिए निर्देश, हर नुकसान की की जाएगी भरपाई पंजाब भर की मंडियों में 37 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक, 33.50 लाख मीट्रिक...
article-image
पंजाब

कोविड के मामलों में आ रही है कमी, लोग सावधानियां अपनाए रखें: अपनीत रियात

जिले के 28 गांवों में किया जा चुका है कोविड बचाव संबंधी 100 प्रतिशत टीकाकरण होशियारपुर: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कोविड के मामलों में काफी कमी आई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बैंक में बिना टेस्ट पानी है नौकरी….तो यहां फटाफट करें आवेदन, ग्रेजुएट के लिए है शानदार मौका

अगर आप बैंक की नौकरी  तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए बढ़िया मौका है. इसके लिए पंजाब एंड सिंध बैंक  ने अपरेंटिस के पदों के लिए वैकेंसी निकाली हैl यदि आप बैंकिंग सेक्टर...
Translate »
error: Content is protected !!