MLA विवेक शर्मा की गाड़ी पर हमला करने वाले दोनों युवकों को होशियारपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

by

रोहित भदसाली। होशियारपुर / ऊना : ऊना ​​​​​​​जिले की कुटलैहड़ विधानसभा हलके से कांग्रेस विधायक विवेक शर्मा की गाड़ी पर हमला करने वाले दो स्कूटी सवार युवकों को होशियारपुर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि विधायक की गाड़ी ने उनकी स्कूटी को ओवरटेक किया तो गुस्से में विधायक की गाड़ी पर लोहे की रॉड से हमला किया था ।

जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ दौरान बताया है कि हमला करते वक्त कि वह नशे में थे। किसी रंजिश के तहत विधायक का की गाड़ी पर हमला नहीं किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की स्कूटी को विधायक की गाड़ी ने ओवरटेक किया, जिसके बाद आरोपी गुस्से में आ गए। इसके बाद आरोपियों ने तैश में आकर विधायक की गाड़ी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

जिक्रयोग है कि कुटलैहड़ विधानसभा हलके के विधायक विवेक शर्मा होशियारपुर से अपने घर लौट रहे थे। तभी स्कूटी सवार दो युवकों ने उनकी में गाड़ी पर लोहे की रॉड से हमला किया था। हमले से विधायक की गाड़ी को नुकसान पहुंचा था और विधायक बाल-बाल बचे थे। घटना की सूचना मिलते ही होशियारपुर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। होशियारपुर के नजदीकी गांव चक्क साधु बाला के दो युवकों बोधराज व पवन कुमार को धारा 150, 341,427 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

24 लाख 30 हजार रुपये की ठगी, कनाडा भेजने के नाम पर: ट्रेवल एजेंट फरार, मामला दर्ज

रायकोट :  गांव टूसा के एक युवक को स्टडी वीजा पर कनाडा भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में रायकोट के अंतर्गत कस्बा सुधार की...
article-image
पंजाब

अकाली-भाजपा सरकार के समय बीत क्षेत्र में हुआ व्यापक विकास : सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां

गढ़शंकर, 14 जून : हलका गढ़शंकर के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ अकाली नेता ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां ने कहा है कि अकाली-भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान बीत क्षेत्र में विकास कार्यों की...
article-image
पंजाब

दसूहा में दिन दिहाड़े लूट : मोटरसाइकिल पर स्वार होकर आए लुटेरे महिला की एक्टिवा छीनकर फरार

दसूहा :  होशियारपुर के हलका दसूहा में दिन दिहाड़े मोटरसाइकिल पर स्वार होकर आए दो बदमाश चंद सेकेंड में महिला की एक्टिवा लेकर फरार हो गए। सारी घटना दसूहा शहर के बीचों बीच स्थित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में शहर से लेकर गांव तक एकसमान विकास होगा : सुधीर शर्मा

टंग नरवाणा को सामुदायिक भवन, पुलिस स्पोट्र्स मीट के समापन में की शिरकत धर्मशाला, 30 नवंबर। समूचे धर्मशाला हलके का समग्र विकास किया जा रहा है। पर्यटन मानचित्र पर धर्मशाला को अव्वल बनाने के...
Translate »
error: Content is protected !!