दसूहा में दिन दिहाड़े लूट : मोटरसाइकिल पर स्वार होकर आए लुटेरे महिला की एक्टिवा छीनकर फरार

by
दसूहा :  होशियारपुर के हलका दसूहा में दिन दिहाड़े मोटरसाइकिल पर स्वार होकर आए दो बदमाश चंद सेकेंड में महिला की एक्टिवा लेकर फरार हो गए। सारी घटना दसूहा शहर के बीचों बीच स्थित सोही गैस एजेंसी के पास की मार्किट की है। लूट की सारी घटना बजार में दुकानों में लगे सी सी टी वी में कैद हो गई।
जहां वीडियो में साफ देखा जा रहा है की जहां पहले से मोटरसाइकिल स्वार लुटेरे महिला के आने से पहले उसकी एक्टिवा को रोकने का प्रयास करते हैं। लेकिन जब महिला दूसरी तरफ से अपनी एक्टिवा निकालने की कोशिश करती है। तो मोटिसाइकल पर स्वार लुटेरा उसकी एक्टिवा के सामने मोटरसाइकिल लगा कर। महिला को एक्टिवा सहित गिरा देता। ओर दूसरा लुटेरा महिला की एक्टिवा उठाकर वहां से ले भागता है। घटना के बाद पीड़ित महिला दसूहा थाने में शिकायत दर्ज करवाने पहुंची। पीड़ित महिला इंदरजीत कौर पत्नी जतिंदर सिंह गांव पंडोरी आराइयां की रहने वाली है। पुलिस द्वारा फिलहाल महिला के अभी थाने में बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

69वीं राष्ट्रीय छात्रा अंडर-19 हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए घुमारवीं तैयार : देश भर के 30 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें ले रही हैं भाग

तकनीकी शिक्षा मंत्री एक फरवरी को करेंगे शुभारंभ, शिक्षा मंत्री 5 फरवरी को करेंगे समापन, सभी व्यवस्थाएं पूर्ण एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 30 जनवरी: 69वीं राष्ट्रीय अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए बिलासपुर का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

केजरीवाल का वीडियो एडिट कर वायरल करने के आरोप में गढ़शंकर में मामला दर्ज : नगर परिषद गढ़शंकर के उपाध्यक्ष सोमनाथ बंगड़ व एक गांव मोयला के मनप्रीत सिंह के बयानों पर पुलिस ने की कारवाई

गढ़शंकर, 25 दिसंबर : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की झूठी वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के मामले में थाना गढ़शंकर पुलिस ने सोमनाथ बांगड़ और मनप्रीत सिंह की शिकायत...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज गढ़शंकर में आनलाईन गुरूबाणी उच्चारण मुकाबला करवाया

गढ़शंकर  : बब्बर अकाली यादगारी खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिंसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा के नेतृत्व में श्री गुरू तेग बहादुर सिंह जी के 400 वर्षीय प्रकाशोत्सव को समपिर्त आनलाईन गुरूबाणी उच्चारण मुकाबला करवाया...
Translate »
error: Content is protected !!